फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Politics possibility of consensus on New party President with Mohan Bhagwat presence RSS Delhi gathering

BJP Politics: मोहन भागवत की मौजूदगी में भाजपा अध्यक्ष पर सहमति के आसार; 30 को दिल्ली में जुटेंगे संघ पदाधिकारी

Mon, 28 Apr 2025 08:27 AM IST
Himanshu Mishr हिमांशु मिश्र
Updated Mon, 28 Apr 2025 08:27 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मई को मुंबई में पहले वेव्स समिट का उद्घाटन करेंगे। मीडिया और मनोरंजन जगत के शीर्ष लीडरों के साथ बातचीत कर प्रधानमंत्री युवा क्रिएटर्स का उत्साह भी बढ़ाएंगे।

विज्ञापन
BJP Politics possibility of consensus on New party President with Mohan Bhagwat presence RSS Delhi gathering
नागपुर दौरे के दौरान आरएसएस के स्मृति मंदिर गए थे पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम और इसके चुनाव की राह में रोड़ा बने राज्यों पर भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बीच अगले सप्ताह सहमति बनने के आसार हैं। दरअसल संघ प्रमुख मोहन भागवत समेत संघ के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी बुधवार को राजधानी दिल्ली में रहेंगे। रविवार को संघ के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के समूह जिसे छोटी टोली कहा जाता है की बैठक झंडेवालान स्थित संघ के कार्यालय में हुई। इस बैठक में संघ शताब्दी वर्ष के साथ पहलगाम आतंकी हमले के बाद की परिस्थितियों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


संघ सूत्रों का कहना है कि अगले तीन दिनों तक वरिष्ठ पदाधिकारियों का दिल्ली में डेरा डालना बेहद अहम है। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम के साथ इसके चुनाव की राह में रोड़ा बने राज्यों पर चर्चा हो सकती है। दरअसल भाजपा अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए जरूरी उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, मध्यप्रदेश समेत कई अहम राज्यों में संगठन चुनाव नहीं हो पाया है। इन राज्यों में अध्यक्ष के नाम पर सहमति नहीं बन पा रही है। सूत्र का कहना है कि अगले तीन दिनों में विमर्श के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर सहमति बन सकती है।
विज्ञापन


पहलगाम आतंकी हमले पर संघ ने सरकार को दिया फ्री हैंड
संघ ने मोदी सरकार को फ्री हैंड दिया है। संघ प्रमुख ने पहले महाराष्ट्र और उसके बाद दिल्ली में आतंकियों और उनके आकाओं को सबक सिखाने का आह्वान किया है। शनिवार को एक पुस्तक विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए कहा था कि अराजक गुडों को सबक सिखाना भी अहिंसा है और राजा को अपना कर्तव्य निभाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कानों देखी: कौन बनेगा भाजपा अध्यक्ष? प्रधानमंत्री की संघ प्रमुख से मुलाकात पर सबकी नजर

शताब्दी वर्ष पर भी हुई चर्चा
झंडेवाला स्थित कार्यालय में रविवार को अहम बैठक हुई। बैठक में संघ के शताब्दी वर्ष की योजना के साथ पहलगाम आतंकी हमले के बाद की स्थिति पर चर्चा हुई है। बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल समेत कई वरिष्ठ संघ पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed