फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Parliamentary party meeting PM Modi Efforts made spread confusion over budget Public understood

संसदीय दल की बैठक में बोले पीएम मोदी- बजट पर भ्रम फैलाने की कोशिश की गई

Tue, 04 Feb 2020 12:25 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 04 Feb 2020 12:25 PM IST
विज्ञापन
BJP Parliamentary party meeting PM Modi Efforts made spread confusion over budget Public understood
PM Modi in BJP Parliamentary party meeting - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पार्टी की संसदीय दल की बैठक में कहा कि कुछ लोगों ने बजट पर भ्रम फैलाने की कोशिश की लेकिन जनता भ्रमित नहीं हुई और सबको समझ में आ गया कि बहुत अच्छा बजट है।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा संसदीय दल की बैठक में बोडो समझौते को बहुत महत्वपूर्ण बताया और कहा कि पहले की सरकारों ने कभी भी इस पर ध्यान नहीं दिया था। प्रधानमंत्री ने पूर्वोत्तर की ब्रू-रियांग जनजातियों को असम में बसाने को लेकर जानकारी दी और कहा कि यह एक महत्वपूर्ण फैसला है। पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोगों ने बजट को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश तो की, लेकिन लोग भ्रमित नहीं हुए और सबको समझ में आ गया कि बहुत अच्छा बजट है ।
विज्ञापन


भाजपा संसदीय दल की बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए। पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद नड्डा पहली बार भाजपा संसदीय दल की बैठक में शामिल हुए। सूत्रों के मुताबिक नड्डा ने कहा कि दिल्ली के चुनाव में सांसदों की ड्यूटी लगाई जाएगी। ये सांसद अगले कुछ दिन तक अलग-अलग क्षेत्रों में रह कर पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संसद भवन परिसर में स्थित संसद ग्रंथालय में भाजपा संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत भाजपा के दिग्गज नेता  शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed