फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP National Council meeting in Kerala, focus on PM Modi speech

उड़ी हमले के बाद PM मोदी की पहली रैली, दे सकते हैं पाकिस्तान को कड़ा संदेश

Sat, 24 Sep 2016 10:15 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 24 Sep 2016 10:15 AM IST
विज्ञापन
BJP National Council meeting in Kerala, focus on PM Modi speech
- फोटो : getty images
उड़ी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन लेने का दबाव है। हमले के बाद से केंद्र सरकार कई मोर्चों पर पाकिस्तान को घेरने में लगी हुई है। कूटनीतिक, रणनीतिक तरीकों से पड़ोसी देश को घेरने में लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को केरल के कोझिकोड में उड़ी हमले के बाद पहली बार रैली को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन


माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री इस रैली के माध्यम से पाकिस्तान को कड़ा संदेश दे सकते हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री की यह रैली भारतीय जनता पार्टी की नेशनल काउंसिल की मीटिंग का हिस्सा है। बीजेपी की नेशनल काउंसिल का शनिवार को दूसरा दिन है। पार्टी के दिग्गज नेता कोझिकोड पहुंच चुके हैं। इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक प्रधानमंत्री अपने संबोधन में कश्मीर मुद्दे का जिक्र कर सकते हैं। 
विज्ञापन


कालीकट के बीच पर होने वाली पीएम मोदी की इस रैली में प्रधानमंत्री के बोलने का इंतजार बीजेपी नेताओं को भी है। बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा, 'हम लोग भी इंतजार कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर देश को क्या संदेश देते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उड़ी हमले में शहीद हुए 18 जवान

BJP National Council meeting in Kerala, focus on PM Modi speech
गौरतलब है कि उत्तरी कश्मीर के उड़ी शहर में रविवार, 18 सितंबर को सुबह भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने एक आर्मी मिलिट्री बेस पर हमला कर दिया था। इस हमले में 17 जवान शहीद हो गए और 19 अन्य घायल हुए हैं।

घायलों में से एक ने बाद में हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया था। यह हमला हाल के वर्षों में सेना पर किए गए सबसे घातक हमलों में से एक था। हमले में शामिल चारों आतंकियों को सेना ने मार गिराया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed