फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MP Udayanraje Bhosale Protest against lockdown in Maharashtra

लॉकडाउन का विरोध: हाथ में कटोरा लेकर भीख मांगने सड़क पर बैठे छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज

Sun, 11 Apr 2021 03:09 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Sun, 11 Apr 2021 03:09 AM IST
सार

  • भाजपा सांसद उदयनराजे भोसले ने अनोखे तरीके से किया लॉकडाउन का विरोध

विज्ञापन
BJP MP Udayanraje Bhosale Protest against lockdown in Maharashtra
भाजपा सांसद उदयन राजे भोसले - फोटो : Twitter@ar_akshaywayal

विस्तार

महाराष्ट्र में कोरोना के कहर के बीच संभावित पूर्ण लॉकडाउन का विरोध शुरू हो गया है। शनिवार को छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज व भाजपा सांसद उदयन राजे भोसले हाथ में कटोरा लेकर भीख मांगने सड़क पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि वीकेंड लॉकडाउन की वजह से व्यापारी त्रस्त हैं और गरीबों को भूखे सोने की नौबत आ गई है।

विज्ञापन


भोसले ने भीख मांगों आंदोलन से 450 रुपये जमा किए और जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जिलाधिकारी से मिलकर लॉकडाउन पर पुनर्विचार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार में जो विशेषज्ञ मंडली बैठी है, उनमें किसी भी चीज की विशेषज्ञता नहीं है। समस्या का उपाय लॉकडाउन नहीं हो सकता। त्योहारों को ध्यान में रखते हुए व्यापारियों ने कर्ज लेकर माल खरीदा है। अब दुकानें नहीं खुलीं तो बैंक की किस्त कहां से भरेंगे? उन्होंने चेतावनी दी कि कल से वे ‘नो लॉकडाउन’ की घोषणा करते हैं। अगर, कहीं संघर्ष हुआ तो उसकी जिम्मेदारी ठाकरे सरकार की होगी।
विज्ञापन


समर्थन में सांसद पाटिल ने खेत में काटा गेहूं
वहीं, सतारा में सांसद श्रीनिवास पाटिल लॉकडाउन के समर्थन में खेतों में गेहूं की कटाई करने उतरे। पाटिल ने लोकसभा उपचुनाव में उदयनराजे भोसले को पराजित किया था। सिर पर गमछा, सफेद टी-शर्ट और काले ट्रैक पैंट पहने पाटिल का रूप किसान जैसा रूप दिखाई दिया। उन्होंने लॉकडाउन का समर्थन करते हुए खेतों में काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed