फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MP Ramesh Bidhuri Supreme Court made mediator to those who feed biryani to terrorists

भाजपा सांसद विधूड़ी का आरोप, आतंकियों को बिरयानी खिलाने वालों को सुप्रीम कोर्ट ने बनाया मध्यस्थ

Wed, 18 Mar 2020 09:11 PM IST
अनवर अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 18 Mar 2020 09:11 PM IST
विज्ञापन
BJP MP Ramesh Bidhuri Supreme Court made mediator to those who feed biryani to terrorists
रमेश बिधूडी - फोटो : ANI

लोकसभा में बुधवार को शाहीनबाग में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ जारी आंदोलन को तत्काल खत्म कराने की मांग की गई। इस दौरान भाजपा सांसद रमेश विधूड़ी ने सुप्रीम कोर्ट पर हिजबुल के आतंकियों को बिरयानी खिलाने वालों को मध्यस्थ बनाने का आरोप लगाया। सांसद ने इस आंदोलन को संविधान विरोधी बताते हुए लोगो को हो रही असुविधा का जिक्र किया और इसे तत्काल खत्म कराने की मांग की।

विज्ञापन


शून्यकाल में विधूड़ी ने कहा कि शाहीनबाग में संसद को अपमानित करने वाला संविधान विरोधी आंदोलन चल रहा है। आंदोलनकारी रास्ते में बैठे हैं। इस कारण कई लोगों की दुकानें बंद हैं। बड़ी आबादी को इससे ट्रैफिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सांसद ने कहा कि बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने आंदोलनकारियों से वार्ता के लिए दो मध्यस्थों की नियुक्ति की थी। ये आतंकियों को बिरयानी खिलाने वालों को शामिल रहे हैं। जरूरत सख्ती दिखाते हुए शाहीन बाग को खाली कराने की है।
विज्ञापन


हेमा बोलीं एनसीआर में शामिल हो मथुरा
शून्यकाल में ही सांसद हेमा मालिनी ने मथुरा का जरूरत के हिसाब से विकास न होने का हवाला देते हुए इसे दिल्ली एनसीआर में शामिल करने की मांग की। सांसद ने बताया कि इस संदर्भ में उत्तर प्रदेश सरकार ने भी केंद्र सरकार को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि मथुरा देश का बड़ा धार्मिक पर्यटन स्थल है। यहां विभिन्न धार्मिक स्थालों का दर्शन करने देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। एनसीआर में शामिल न होने के कारण इस दृष्टि से मथुरा का सर्वांगीन विकास नहीं हो रहा। अगर मथुरा को दिल्ली एनसीआर में शामिल कर लिया जाए तो यह समस्या बहुत हद तक खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी आग्रह किया था। इसके बाद राज्य सरकार ने इस आशय का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed