फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MP Jamyang Tsering Namgyal gave reply to rahul gandhi says yes chinese occupied indian territory

राहुल को लद्दाख के भाजपा सांसद का जवाब- हां चीन ने किया हमारी जमीन पर कब्जा लेकिन...

Wed, 10 Jun 2020 12:03 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Wed, 10 Jun 2020 12:03 PM IST
विज्ञापन
BJP MP Jamyang Tsering Namgyal gave reply to rahul gandhi says yes chinese occupied indian territory
जमयांग सेरिंग नामग्याल-राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook/Twitter

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। इसी बीच लद्दाख से भाजपा सांसद जमयांग सेरिंग नामग्याल ने उन्हें जवाब दिया है। भाजपा सांसद ने ट्वीट में दावा किया कि चीन ने कांग्रेस कार्यकाल में भारतीय जमीन पर कब्जा किया था। बता दें कि राहुल गांधी ने ट्वीट कर पूछा था कि क्या चीन ने लद्दाख में भारतीय जमीन पर कब्जा किया है।

विज्ञापन


जमयांग ने ट्वीट कर कहा- हां, चीन ने भारतीय जमीन पर कब्जा किया है, लेकिन कांग्रेस के कार्यकाल में। सांसद का कहना है कि उम्मीद है राहुल और कांग्रेस तथ्यों के आधार पर मेरे जवाब से संतुष्ट होंगे। उन्होंने साथ ही उम्मीद जताई कि वे फिर से गुमराह करने की कोशिश नहीं करेंगे।
विज्ञापन



 


अपने ट्वीट में नामग्याल ने दो तस्वीरें साझा की हैं। एक में उनका जवाब है और दूसरे में देमचोक घाटी की एक तस्वीर है। उन्होंने दावा किया कि इन इलाकों पर कांग्रेस के कार्यकाल में चीन ने कब्जा किया था।


-1962 में कांग्रेस राज के दौरान अक्साई चिन (37,244 वर्ग किमी)।
-यूपीए के समय में 2008 तक चुमुर क्षेत्र में टिया पंगांक और चौबजी घाटी (250 मीटर लंबाई)।
-पीएलए द्वारा देमचोक में जोरावर किले को 2008 में ध्वस्त किया गया था और 2012 में यूपीए शासन के दौरान पीएलए ने ऑबसर्विंग प्वाइंट बनाया। 13 सीमेंट वाले घरों के साथ चीनी कॉलोनी भी बनाई।
-यूपीए शासन के दौरान 2008-2009 में डुंगती और डेमजोक के बीच भारत ने डूम चेले (प्राचीन व्यापार बिंदु) को खो दिया।

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी फिर बोले- चीनी हमारी सीमा में दाखिल हो गए और पीएम मोदी खामोश हैं

सीमा की हकीकत सबको है मालूम
आठ जून को राहुल गांधी ने अमित शाह के बयान पर तंज कसते हुए ट्वीट किया था, 'सब को मालूम है ‘सीमा’ की हकीकत लेकिन, दिल को खुश रखने को, ‘शाह-यद’ ये ख्याल अच्छा है।' इसका जवाब देते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि मिर्जा गालिब का ही शेर थोड़ा अलग अंदाज में है। ‘हाथ’ में दर्द हो तो दवा कीजै, ‘हाथ’ ही जब दर्द हो तो क्या कीजै। इसके बाद राजनाथ की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए राहुल ने कहा था कि रक्षा मंत्री का हाथ पर टिप्पणी करना खत्म हो जाए, तो वह इस सवाल का जवाब दे सकते हैं- क्या लद्दाख में चीनी सैनिकों ने भारतीय क्षेत्र पर कब्जा किया है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed