{"_id":"589902bd4f1c1b945237906f","slug":"bjp-mp-calls-for-one-boy-two-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी सांसद ने दिया नारा- ‘एक बेटा, दो बेटी’ ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बीजेपी सांसद ने दिया नारा- ‘एक बेटा, दो बेटी’
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Tue, 07 Feb 2017 07:08 AM IST
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद एल गणेशन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के एक सदस्य ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि ‘एक बेटा, दो बेटियां’ से देश में लिंग अनुपात सुधरेगा। राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा को आगे बढ़ाते हुए भाजपा के एल. गणेशन ने कहा कि उनके पास ‘बेटी बचाओ’ (लड़कियों की संख्या बढ़ाने) के लिए एक और योजना है। ‘एक बेटा, दो बेटी, रक्षा करेगी देश की माटी।’
विज्ञापन
उच्च सदन में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे गणेशन तमिलनाडु के रहने वाले हैं और सदन में उन्होंने अपनी बात हिंदी में रखी।
उन्होंने कहा ‘मैं तमिलनाडु का हूं। मैं हिंदी नहीं जानता लेकिन फिर भी मैं हिंदी बोलने का प्रयास करूंगा क्योंकि मैं मध्यप्रदेश से उच्च सदन का सदस्य हूं।’
विज्ञापन