फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP MLA accuses Sharad Pawar of deceiving Maratha community on reservation news in hindi

Maharashtra: BJP ने NCP-SP पर आरक्षण के नाम पर मराठियों को धोखा देने का लगाया आरोप, शरद पवार को कहा शकुनि मामा

Thu, 18 Jul 2024 02:06 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 18 Jul 2024 02:06 PM IST
सार

लोनिकर ने आगे कहा कि 2021 में सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़ा वर्ग अधिनियम 2018 को भी रद्द कर दिया। इसके तहत मराठा समुदाय को आरक्षण दिया गया था।

विज्ञापन
BJP MLA accuses Sharad Pawar of deceiving Maratha community on reservation news in hindi
शरद पवार - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक बबनराव लोनिकर ने राकांपा-एसपी प्रमुख शरद पवार पर आरक्षण के नाम पर मराठा समुदाय को धोखा देने का आरोप लगाया है। जालना के पर्तुर में बुधवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक में उन्होंने शरद पवार को शकुनि मामा कहकर संबोधित किया।
विज्ञापन


बबनराव लोनिकर ने कहा, "शरद पवार ने मराठा समुदाय को आरक्षण न देकर उन्हें धोखा दिया है। 2018 में भाजपा ने इस समुदाय को आरक्षण दिया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट में यह आरक्षण टिक नहीं पाया। जैसा कि शरद पवार ने कहा उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास अघाड़ी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में इस मामला को लड़ने के लिए वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल को नियुक्त किया। सिब्बल की संलिप्तता के कारण सरकार को मामले में अस्वीकृति का सामना करना पड़ा।" 
विज्ञापन


लोनिकर ने आगे कहा, "2021 में सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़ा वर्ग अधिनियम 2018 को भी रद्द कर दिया। इसके तहत मराठा समुदाय को आरक्षण दिया गया था। वर्तमान समय में कार्यकर्ता मनोज जरांगे मराठा समुदाय को ओबीसी श्रेणी में शामिल करने की मांग कर रहे हैं।" बता दें कि राज्य में  आरक्षण मुद्दे को लेकर वंचित बहुजन आघाड़ी (वीबीए) 25 जुलाई को  राज्य के कुछ हिस्सों में जनयात्रा आयोजित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन










 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed