{"_id":"660988fcba93b9fefc0b6a18","slug":"bjp-mamata-banerjee-practising-divisive-politics-over-citizenship-amendment-act-2024-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: 'CAA के नाम पर लोगों को डरा रही ममता बनर्जी', भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस को लिया आड़े हाथ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: 'CAA के नाम पर लोगों को डरा रही ममता बनर्जी', भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस को लिया आड़े हाथ
Sun, 31 Mar 2024 09:34 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Sun, 31 Mar 2024 09:34 PM IST
सार
भाजपा ने रविवार को सीएम ममता बनर्जी पर सीएए के खिलाफ लोगों के मन में डर पैदा कर विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाया है। भाजपा के राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा निर्णायक तरीके से काम करती है, वहीं टीएमसी विभाजनकारी तरीके से काम करती है।
विज्ञापन
समिक भट्टाचार्य
- फोटो : X/@SamikBJP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले तमाम राजनीति दलों के बीच बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। जहां टीएमसी लगातार भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेती रही हैं। इस बीच, भाजपा ने रविवार को सीएम ममता बनर्जी पर सीएए के खिलाफ लोगों के मन में डर पैदा कर विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाया है।
भाजपा काम करती है, टीएमसी बांटती है- भट्टाचार्य
भाजपा के राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा निर्णायक तरीके से काम करती है, वहीं टीएमसी विभाजनकारी तरीके से काम करती है। उन्होंने कहा कि सीएए का उद्देश्य सही दावेदारों को नागरिकता का अधिकार देना है। अनुच्छेद 370 को निरस्त करने, तीन तलाक को खत्म करने और राम मंदिर की स्थापना की तरह, नरेंद्र मोदी सरकार ने अपने सभी वादे पूरे किए हैं।
सीएए को बदला नहीं जा सकता है- समिक भट्टाचार्य
भाजपा नेता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि चाहे ममता बनर्जी सार्वजनिक रूप से कुछ भी कहें, वह अच्छी तरह से जानती हैं कि सीएए को बदला नहीं जा सकता है। इसके प्रति उनका विरोध वर्षों से बंगाल में काम कर रहे राष्ट्र-विरोधी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई न करने के उनके रुख से उपजा है। भाजपा इन सभी का भंडाफोड़ करेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव शुरू होने दीजिए। जैसे-जैसे मतदान कई चरणों में प्रवेश करेगा, टीएमसी अधिक से अधिक असंगठित होगी। लोग अब उनके साथ नहीं हैं।
विज्ञापन
केंद्र ने इस महीने की शुरुआत में नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 लागू किया था, जिसमें पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से भारत आने वाले बिना दस्तावेज वाले गैर मुस्लिम प्रवासियों के लिए तेजी से नागरिकता प्रदान करने के लिए संसद द्वारा कानून पारित किए जाने के चार साल बाद नियमों को अधिसूचित किया गया था। इससे पहले दिन में, ममता बनर्जी ने कृष्णानगर निर्वाचन क्षेत्र से अपने लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए लोगों को चेतावनी दी थी कि सीएए के तहत आवेदन करने पर उन्हें विदेशी के रूप में नामित किया जाएगा।