{"_id":"607fc5859810412b532641c9","slug":"bjp-leader-solanki-photos-on-oxygen-cylinder-in-covid19-center-in-amreli","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: भाजपा नेता ने ऑक्सीजन सिलेंडर पर लगवाए अपने पोस्टर, लोग बोले- आपदा में अवसर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: भाजपा नेता ने ऑक्सीजन सिलेंडर पर लगवाए अपने पोस्टर, लोग बोले- आपदा में अवसर
Wed, 21 Apr 2021 11:56 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:56 AM IST
सार
मीडिया सूत्रों की मानें तो सोलंकी से समर्थकों ने अपने नेता की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर पर उनका पोस्टर छिपका दिया।
विज्ञापन
ऑक्सीजन सिलेंडर पर भाजपा नेता का फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
देश इस वक्त कोरोना संक्रमण से जूझ रहा है। महामारी से लगातार लोगों की मौतें हो रही हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ लोग अपनी लोकप्रियता बढ़ाने में लगे हुए हैं। जी हां यह पढ़कर आप हैरान होंगे कि इस वक्त कौन अपनी लोकप्रियता का ग्राफ बढ़ा रहा है। गुजरात में एक भाजपा नेता ऑक्सीजन सिलेंडर पर अपनी फोटो छपवाकर उसे सप्लाई कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से ट्रोल हो रही है। अमरेली में भाजपा के पूर्व विधायक हीरा सोलंकी ने जिला प्रशासन की अनुमति से 25 बेड्स वाला कोविड सेंटर खोला है। इसमें सिविल अस्पताल से रेफर किए गए मरीजों का इलाज होता है। भाजपा नेता का फोटो ऑक्सीजन सिलेंडर लगाया गया है।
विज्ञापन
मीडिया सूत्रों की मानें तो सोलंकी से समर्थकों ने अपने नेता की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर पर उनका पोस्टर छिपका दिया। भाजपा नेता की इस सस्ती लोकप्रियता पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी तेजी से आने लगी है। लोगों का कहना है कि भाजपा नेता का कोविड सेंटर खोलने की सोच तो अच्छी है, लेकिन ऑक्सीजन सिलेंडर पर फोटो चिपका कर खुद का प्रमोशन करना आपदा के समय शोभा नहीं देता।
विज्ञापन