West Bengal: रामनवमी पर हिंसा को लेकर ममता सरकार पर भड़की भाजपा, कहा- तुष्टिकरण की राजनीति कर रही तृणमूल
भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता सरकार ने धारा 144 शांति बनाने के लिए नहीं बल्कि पत्रकारों और भाजपा नेताओं को रोकने के लिए लगाई है। वहीं, सांसद लॉकेट चटर्जी का कहना है कि मुस्लिमों को साधने के लिए ममता तुष्टिकरण की राजनीति कर रही हैं।
विस्तार
रामनवमी पर पश्चिम बंगाल के हावड़ा में हुए दंगों के बाद भाजपा नेताओं ने टीएमसी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता सरकार ने धारा 144 शांति बनाने के लिए नहीं बल्कि पत्रकारों और भाजपा नेताओं को रोकने के लिए लगाई है। वहीं, सांसद लॉकेट चटर्जी का कहना है कि मुस्लिमों को साधने के लिए ममता तुष्टिकरण की राजनीति कर रही हैं।
हावड़ा हिंसा पर भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने बताया कि टीएमसी झूठ बोल रही है। ध्रुवीकरण की राजनीति की जा रही है। कोर्ट को दखल देना चाहिए। दंगों की एनआईए जांच होनी चाहिए। ममता सरकार ने धारा 144 शांति बनाए रखने के लिए नहीं बल्कि पत्रकारों और भाजपा नेताओं को रोकने के लिए लगाई है।
मीडिया का ध्यान हटाया
इसके अलावा, भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी का कहना है कि आप सभी जानते हैं कि पश्चिम बंगाल के हावड़ा में रामनवमी के दौरान कैसे हिंसा हुई। उस दिन, ममता बनर्जी धरना मंच पर थीं और उन्होंने सभी मीडिया का ध्यान हटा दिया। मुसलमानों ने हिंदुओं पर हमला किया। वह तुष्टिकरण की राजनीति कर रही हैं, पंचायत चुनाव और लोकसभा चुनाव आने वाले हैं। वह मुस्लिम वोटों पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हैं।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए
सीएम ममता बनर्जी केवल रमजान रोजा पर ध्यान देती हैं। उन्हें हिंदू त्योहारों नवरात्रि और रामनवमी की कोई परवाह नहीं है। बंगाल में हिंदू खतरे में हैं, बीजेपी हमेशा हिंदुओं के साथ खड़ी रहेगी, इस पर उचित कार्रवाई करेंगे। अब पश्चिम बंगाल की स्थिति पुराने जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान जैसी है। हम चाहते हैं कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
#WATCH | West Bengal LoP & BJP leader Suvendu Adhikari meets party MLA from Hooghly's Pursurah, Biman Ghosh at Relife Hospital in Hooghly pic.twitter.com/Syo0qX7EOC
— ANI (@ANI) April 3, 2023