Tripura: आज त्रिपुरा में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे गृह मंत्री शाह, ममता बनर्जी भी करेंगी रोड शो
एक तरफ जहां गृह मंत्री अमित शाह रैलियों में भाजपा के प्रत्याशियों के लिए गरजने वाले हैं वहीं दीदी के नाम से मशहूर ममता बनर्जी रोड शो करके अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगी। साथ ही कांग्रेस और माकपा गंठबंधन पहले से ही राज्य में चुनाव प्रचार कर रहे हैं जबकि टिपरा मोथा ने भी अपना प्रचार तेज कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार तेज कर दिया है। भाजपा के स्टार प्रचारक और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह त्रिपुरा दौरे पर आ रहे हैं। अमित शाह सोमवार को त्रिपुरा में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। शाह खोवाई जिले के खोवाई और दक्षिण त्रिपुरा जिले के संतिर बाजार में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके बाद, वह अगरतला में एक रोड शो में शामिल होंगे। दूसरी ओर, त्रिपुरा में पहली बार चुनाव लड़ रही तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को त्रिपुरा पहुंच रही हैं। वे सोमवार को मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद रोड शो करेंगी।
एक तरफ जहां गृहमंत्री अमित शाह रैलियों में भाजपा के प्रत्याशियों के लिए गरजने वाले हैं वहीं दीदी के नाम से मशहूर ममता बनर्जी रोड शो करके अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगी। साथ ही कांग्रेस और माकपा गंठबंधन पहले से ही राज्य में चुनाव प्रचार कर रहे हैं जबकि टिपरा मोथा ने भी अपना प्रचार तेज कर दिया है।
अमित शाह और ममता बनर्जी एक ही दिन चुनाव प्रचार मैदान में उतर रहे हैं। लोग यह देखने के लिए उत्सुक है कि किसको ज्यादा जनसमर्थन मिलेगा। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री और तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी सोमवार को दो दिवसीय त्रिपुरा की यात्रा पर अगरतला पहुंच रही हैं। सोमवार को वह त्रिपुरसुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद चुनाव के प्रचार शुरू करेंगी। बताया जा रहा है मंगलवार को उनका अगरतला में मार्च निकालने का कार्यक्रम है।