फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leader Agnimitra Paul says TMC leaders Homes should be bulldozed who involved in housing scam west bengal

Housing Scam: भाजपा नेता बोलीं- आरोपी तृणमूल नेताओं के घरों पर चले बुलडोजर, टीएमसी ने की कड़ी निंदा

Tue, 20 Dec 2022 11:10 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 20 Dec 2022 11:10 PM IST
सार

बंगाल भाजपा की महासचिव पॉल ने कहा कि स्थानीय स्तर पर टीएमसी के कई नेता भ्रष्टाचार में शामिल हैं। जिन लोगों ने आवास योजना का गलत तरीके से फायदा उठाया है, उनके घरों पर बुलडोजर चला दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
BJP leader Agnimitra Paul says TMC leaders Homes should be bulldozed who involved in housing scam west bengal
अग्निमित्रा पॉल - फोटो : social media

विस्तार

पश्चिम बंगाल भाजपा की नेता अग्निमित्रा पॉल ने विवादास्पद बयान दिया है। फैशन डिजाइनर का पेशा छोड़ राजनीति में कदम रखने वालीं पॉल ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में कथित आवास घोटाले में शामिल टीएमसी नेताओं के घरों पर बुलडोजर चलाया जाना चाहिए।

विज्ञापन


बंगाल भाजपा की महासचिव पॉल ने कहा कि स्थानीय स्तर पर टीएमसी के कई नेता भ्रष्टाचार में शामिल हैं। जिन लोगों ने आवास योजना का गलत तरीके से फायदा उठाया है, उनके घरों पर बुलडोजर चला दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर राज्य का प्रशासनिक तंत्र दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता है, तो आम लोग उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। दोषियों को सबक सिखाया जाना चाहिए।
विज्ञापन


टीएमसी ने बयान की निंदा की
वहीं, अग्निमित्रा पॉल के बयान पर टीएमसी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। टीएमसी का कहना है कि अग्निमित्रा पॉल 'हिंदी पट्टी की राजनीति' को बंगाल में लाने की कोशिश कर रही हैं। टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि आवास योजना में गड़बड़ी पाए जाने पर राज्य सरकार ने कार्रवाई की है। भाजपा नेता ऐसा बयान क्यों दे रही हैं। क्या वह जज हैं? हम राज्य में बुलडोजर की राजनीति लाने के इस कोशिश की निंदा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के कार्यान्वयन में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर राजनीतिक हंगामा जारी है। दावा किया गया है कि बहुमंजिला घरों के मालिकों को भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर आवंटित किए गए हैं।


यूपी में रहा 'बुलडोजर राजनीति' का बोल-बाला
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 के शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव में 'बुलडोजर राजनीति' खूब चर्चा में थी। बुलडोजर को चुनाव प्रचार में भी शामिल किया गया था। चुनाव के दौरान यह नारा बन गया था। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपराधियों की कथित अवैध संपत्तियों को ढहाने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 'बुलडोजर बाबा' कह कर संबोधित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed