फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Kerala CM Daughter T Veena SFIO notice reply defunct IT firm case

Kerala: 'सीएम विजयन की बेटी SFIO की नोटिस का जवाब दें, कोर्ट जाना शर्मनाक रवैया'; BJP ने दिखाए आक्रामक तेवर

Sun, 11 Feb 2024 06:05 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 11 Feb 2024 06:05 PM IST
सार

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी को SFIO ने नोटिस भेजा है। भाजपा ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री निर्दोष हैं तो कोर्ट जाने के बदले उन्हें जांच एजेंसी के सवालों का सामना करना चाहिए।

विज्ञापन
BJP Kerala CM Daughter T Veena SFIO notice reply defunct IT firm case
भाजपा सांसद मुरलीधरन, टी वीणा और केरल के सीएम विजयन - फोटो : ANI

विस्तार

केरल में बंद हो चुकी आईटी कंपनी पर गंभीर धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। इसकी जांच केरल की गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (SFIO) के अधिकारी कर रहे हैं। एसएफआईओ ने मुख्यमंत्री की बेटी टी वीणा को नोटिस भेजा है। बालांकि, वीणा ने जांच को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। भाजपा ने इस मामले में आक्रामक तेवर दिखाते हुए कहा है कि अगर वीणा बेदाग हैं तो उन्हें अदालत का दरवाजा खटखटाने की बजाय नोटिस का जवाब देना चाहिए। केंद्रीय मंत्री  वी मुरलीधरन ने कहा कि अगर अवैध भुगतान मामले में मुख्यमंत्री बेदाग हैं, उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया तो उन्हें अदालत जाने के बजाय जांच एजेंसी के सवालों का सामना करना चाहिए।
विज्ञापन


विजयन ने हाल ही में राज्य विधानसभा में कहा था कि उनके हाथ बेदाग हैं। इसलिए आरोपों से उन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। केंद्र ने हाल ही में कोच्चि स्थित निजी खनन कंपनी कोचीन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड (सीएमआरएल) और विजयन की बेटी की कंपनी एक्सलॉजिक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की एसएफआईओ जांच के आदेश दिए थे। 
विज्ञापन


उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई थी। जिसमें केरल राज्य औद्योगिक विकास निगम (केएसआईडीसी), एक्सलॉजिक और सीएमआरआएल के खिलाफ एसएफआई जांच की मांग की गई थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि सरकार की मशीनरी ने जानबूझकर सीएमआरएल में सभी भ्रष्ट प्रथाओं और अवैध व्यापार की मदद की। मुरलीधरन ने मुख्यमंत्री की बेटी को बचाने के लिए माकपा की भी आलोचना की
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed