{"_id":"5c580f4abdec22739a5bee10","slug":"bjp-issues-a-whip-for-its-rajya-sabha-mps-asking-them-to-be-present-in-the-house-from-5-8-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के बाद भाजपा का सांसदों को व्हिप, पांच से आठ फरवरी तक सदन में रहने को कहा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस के बाद भाजपा का सांसदों को व्हिप, पांच से आठ फरवरी तक सदन में रहने को कहा
Mon, 04 Feb 2019 03:39 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 04 Feb 2019 03:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने भी अपने लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को व्हिप जारी कर दिया है। भाजपा ने राज्यसभा सांसदों को व्हिप जारी कर पांच फरवरी से आठ फरवरी तक सदन में रहने के लिए कहा है। जबकि लोकसभा सांसदों को पांच से सात फरवरी तक सदन में रहने के लिए कहा है। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने पार्टी के लोकसभा सांसदों के लिए व्हिप जारी किया था।
विज्ञापन
लोकसभा में पार्टी के चीफ व्हिप ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने सांसदों को 4 से 8 फरवरी तक संसद के निचले सदन में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। नागरिकता संशोधन विधेयक के मद्देनजर कांग्रेस इसी तरह का व्हिप पार्टी के राज्यसभा सांसदों के लिए भी जारी कर सकती है।BJP has also issued whip for its Lok Sabha MPs, asking them to be present in the House on February 5 and 7. #BudgetSession https://t.co/pk8ttG7RnQ
— ANI (@ANI) February 4, 2019विज्ञापन
विज्ञापन
एक फरवरी को संसद में वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने अंतरिम बजट पेश किया था। जिसके बाद लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने सदन को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया था। इससे पहले 31 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संसद में अपने अभिभाषण के साथ बजट सत्र की औपचारिक शुरुआत की थी।