फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP internal survey regarding Mumbai civic body elections Thackeray brothers alliance will not harm them

BJP: 'ठाकरे भाइयों के गठबंधन से मुंबई निकाय चुनावों में भाजपा को नहीं होगा नुकसान', पार्टी के सर्वे में दावा

Thu, 05 Jun 2025 10:33 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 05 Jun 2025 10:33 AM IST
सार

भाजपा के सर्वे में दावा किया गया है कि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के संभावित गठबंधन से भी मुंबई नगर निकाय चुनाव में पार्टी को कोई नुकसान नहीं होगा। एक भाजपा पदाधिकारी ने सर्वे के हवाले से कहा कि पार्टी तीन प्रमुख कारकों के कारण मुंबई में मजबूत स्थिति में है। इसमें पारंपरिक मतदाता आधार का विश्वास, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नेतृत्व शामिल है। 

विज्ञापन
BJP internal survey regarding Mumbai civic body elections Thackeray brothers alliance will not harm them
भाजपा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुंबई में नगर निकाय चुनाव होने वाले हैं। इसे ध्यान में रखते हुए भाजपा ने एक आंतरिक सर्वे किया है। सत्तारूढ़ पार्टी के एक पदाधिकारी ने इस सर्वे का हवाला देते हुए कहा कि अगर उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे के नेतृत्व वाली मनसे के बीच गठबंधन हो भी जाता है, तो भी भाजपा को इससे कोई नुकसान नहीं होगा।

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहन्मुंबई नगर निगम के साथ-साथ पुणे, ठाणे सहित अन्य प्रमुख नगर निकायों के चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। चुनावों के इस साल के अंत में होने की संभावना है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bengaluru Stampede: सिद्धारमैया, शिवकुमार की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, KCA और स्टेडियम के CEO पर भी FIR की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्धव और राज ठाकरे के बीच सुलह की अटकलें
चचेरे भाई उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के बीच संभावित सुलह की अटकलें लगाई जा रही हैं। दोनों नेताओं ने इशारा दिया है कि वे मामूली मुद्दों को नजरअंदाज कर लगभग दो दशक के कटु अलगाव के बाद हाथ मिला सकते हैं। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा है कि मराठी भाषी लोगों के हित के लिए एकजुट होना मुश्किल नहीं है। वहीं, उद्धव ठाकरे ने कहा कि वह भी छोटे-मोटे झगड़े भुलाने को तैयार हैं, बशर्ते महाराष्ट्र के हितों के खिलाफ काम करने वालों को शामिल न किया जाए। दरअसल, 2024 के लोकसभा चुनावों में राज ठाकरे की पार्टी मनसे ने महाराष्ट्र में भाजपा का समर्थन किया था, लेकिन छह महीने बाद ही दोनों ने विधानसभा चुनाव अलग-अलग लड़ा। 


भाजपा नेता का दावा- मुंबई में भी पार्टी की स्थिति मजबूत 
भाजपा पदाधिकारी ने बुधवार को कहा कि ठाकरे भाइयों के राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए भाजपा ने मुंबई के चुनावी परिदृश्य पर उद्धव-राज गठबंधन के संभावित प्रभाव का मूल्यांकन करने के लिए एक विस्तृत सर्वे किया। उन्होंने दावा किया कि आंतरिक सर्वे के निष्कर्षों से पता चला है कि संभावित गठबंधन से मुंबई में भाजपा को कोई नुकसान नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि सर्वे में संकेत मिला है कि भाजपा तीन प्रमुख कारकों के कारण मुंबई में मजबूत स्थिति में है। इसमें पारंपरिक मतदाता आधार का विश्वास, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नेतृत्व और पिछले राज्य विधानसभा चुनावों में पार्टी का मजबूत प्रदर्शन शामिल है। 

ये भी पढ़ें: Bengaluru Stampede: आरसीबी की जीत का जश्न और फिर भगदड़, बंगलूरू में कैसे बिगड़ते गए हालात? देखिए पूरी टाइमलाइन

बीएमसी की 150 सीटों पर चुनाव लड़ने पर भी होगा फायदा
भाजपा पदाधिकारी ने कहा कि सर्वे से यह भी संकेत मिलता है कि 2022 में जब शिवसेना टूटी थी, तब मुंबई में उद्धव ठाकरे का असर कमजोर हुआ था, क्योंकि आधे से ज्यादा पार्षद एकनाथ शिंदे के साथ चले गए थे। वहीं, राज ठाकरे की पार्टी का प्रभाव भी बहुत सीमित माना गया है। भाजपा नेता ने यह भी कहा कि अगर उनकी पार्टी बीएमसी की 227 में से 150 सीटों पर चुनाव लड़े, तो उन्हें फायदा होगा। उसी हिसाब से पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed