TMC: राज्यपाल को चिट्ठी; SC जाने की चेतावनी, जानें केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ प्रदर्शन के बाद क्या-क्या हुआ
तृणमूल कांग्रेस ने राज्यपाल सी वी आनंद बोस को पत्र भेजा है। इसमें लिखा गया है कि भाजपा और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा टीएमसी नेताओं को निशाना बनाने की साजिश रची जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव को लेकर पश्चिम बंगाल में सियासी पारा बढ़ रहा है। एक तरफ भाजपा ने टीएमसी को संदेशखाली के मुद्दे पर घेरा है, तो दूसरी तरफ टीएमसी ने भी केंद्र सरकार पर एंजेसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। अब इस मुद्दे को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने राज्यपाल सीवी आनंद बोस से कहा है कि भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है और चुनाव आयोग इस बारे में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। इसे लेकर तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस को पत्र लिखा। पत्र में पार्टी के नेता अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा टीएमसी नेताओं को निशाना बनाने की साजिश रची जा रही है।
टीएमसी ने भाजपा पर लगाए ये आरोप
टीएमसी द्वारा राज्यपाल को भेजे गए पत्र में आरोप लगाया गया है कि भाजपा ने एनआईए, ईडी, सीबीआई और आईटी के साथ सांठगांठ कर ली है। आगामी चुनावों की शुरुआत से ही, विपक्ष के नेताओं के खिलाफ देशव्यापी कार्रवाई हो रही है।
हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे- अभिषेक बनर्जी
टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी का कहना है कि हम निश्चित रूप से सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़ा एक कार्यकर्ता हाथ में पैकेट लेकर एनआईए अधिकारी के घर गया था और जब वो वापस लौटा तो हाथ में पैकेट नहीं था। उन्होंने कहा कि उनके पास इसकी वीडियो फुटेज हैं।
#WATCH | Hoogly, West Bengal: TMC National General Secretary Abhishek Banerjee says, "We will definitely go (to the Supreme Court). We want to tell those who are in favour of NIA and saying that no meeting took place, that the BJP guy who had gone to the NIA officer's house had a… pic.twitter.com/oGFzQjcdHa
— ANI (@ANI) April 9, 2024
‘चुनाव आयोग नहीं कर रहा कार्रवाई’
अभिषेक बनर्जी ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव की पवित्रता बनाए रखने के लिए टीएमसी द्वारा चुनाव आयोग में कई शिकायतें दर्ज की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। टीएमसी सांसद ने इस बात पर भी जोर डाला कि नई दिल्ली में चुनाव आयोग के कार्यालय के बाहर धरना देने के दौरान टीएमसी नेताओं को हिरासत में लिया गया। टीएमसी सांसद डोला सेन ने कहा कि हमने चुनाव आयोग से एनआईए, ईडी, सीबीआई और आयकर के प्रमुखों को बदलने का अनुरोध किया था। हम शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, जिस दौरान दिल्ली पुलिस ने हमें बिना किसी आरोप के हिरासत में लिया।
#WATCH | TMC MP Dola Sen says "...We had gone there to request the Election Commission to meet the victims of the Jalpaiguri storm to provide any possible help to them. We also requested the EC to take a neutral role and change the chiefs of NIA, ED, CBI, and Income Tax to… pic.twitter.com/ddZpKd6fFA
— ANI (@ANI) April 9, 2024