फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bjp government is ready to do pakode pe charcha after opposition protests

चाय पर चर्चा की सफलता के बाद अब पकौड़े पर चर्चा करेगी मोदी सरकार

Sun, 11 Feb 2018 06:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली 
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली  Updated Sun, 11 Feb 2018 06:07 PM IST
विज्ञापन
Bjp government is ready to do pakode pe charcha after opposition protests

दिल्ली प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पकौड़े वाले बयान पर कांग्रेस और अन्य दलों की ओर से उड़ाए जा रहे मजाक का जवाब देने की तैयारी की है। इस कड़ी में भाजपा ने पकौड़े पर चर्चा करेगी। भाजपा सोमवार को चर्चा कराएगी। दरअसल उसने यह निर्णय चार साल पहले चाय पर चर्चा की सफलता के चलते लिया है। 

विज्ञापन


दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी के अनुसार सोमवार को पूरी दिल्ली में पकौड़े पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पकौड़े के कथन का विपक्षी दल मजाक उड़ा रहे हैं, जबकि छोटे कामगारों के लिए ये सम्मान की बात है। इस कारण इस कार्यक्रम का मकसद छोटे कामगारों को सम्मान प्रदान करना है। क्योंकि प्रधानमंत्री के पकौड़े वाली बात कहने के बाद से भाजपा की किरकिरी हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज तिवारी पकौड़े पर चर्चा के दौरान आम आदमी पार्टी से भी दो-दो हाथ करने की तैयारी की है। दरअसल मनोज तिवारी चाहते है कि लोग विपक्ष की बातों में आकर मोदी सरकार पर अपना भरोसा ना खो दें, इस कारण यह कार्यक्रम बहुत अहम बनाया गया है। 


भाजपा पूरी दिल्ली में ठेले वाले, चाय वाले, पकौड़े वालों को इस अभियान में जोड़ेगी। इस दौरान भाजपा नेता चाय और पकौड़े के साथ छोटे कामगारों के साथ चर्चा करेंगे। मनोज तिवारी के अलावा प्रदेश भाजपा के तमाम नेता सोमवार को दिल्ली के प्रत्येक इलाके में इस मसले पर चर्चा करेंगे। 

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने मोदी सरकार पर बेरोजगारी के मसले का हल नहीं ढूंढ पाने और पकौड़ा रोजगार में लोगों को उलझाने का आरोप लगाया है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया पर इस मसले पर भाजपा की खिंचाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed