{"_id":"604a227c24abfc7d6619857c","slug":"bjp-deployed-additional-22-leaders-for-first-two-phases-of-wb-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल चुनाव: पहले दो चरण के लिए भाजपा तैयार, मैदान में उतारे 'सुपर 22'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल चुनाव: पहले दो चरण के लिए भाजपा तैयार, मैदान में उतारे 'सुपर 22'
Thu, 11 Mar 2021 07:30 PM IST
मुकेश कुमार झा
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 11 Mar 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा
- फोटो : twitter.com/JPNadda
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की सत्ता पर काबिज होने के लिए भाजपा वो हर कोशिश कर रही है, जो उसे करनी चाहिए। विधानसभा चुनाव के पहले दो चरणों के लिए भाजपा ने गुरुवार को जमीनी स्तर पर काम करने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से अतिरिक्त 22 नेताओं को तैनात किया है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि भारतीय जनता पार्टी के लिए लोगों की भावनाएं वोट में परिवर्तित हो जाएं।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, इन 22 नेताओं को जमीनी स्तर की टीम में जोड़ा गया है, ताकि मतदाता बिना किसी डर के मतदान केंद्रों तक पहुंच जाएं। हालांकि, ये नेता पहले से ही इस आधार पर काम कर रहे हैं। हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इन 22 नेताओं से मुलाकात की थी, जिसमें नितिन नवीन, अरविंद लिंबावली, राधा मोहन सिंह, प्रवेश वर्मा, रमेश बिधुरी, विनोद तावड़े, शंकर चौधरी, विनय सहस्त्रबुद्धे, निशिकांत दुबे, मंगल पांडे और प्रदीप सिंह वाघेला शामिल थे।
विज्ञापन
सात केंद्रीय मंत्रियों की एक टीम के अलावा, दो केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और आरके सिंह को भी राज्य में तैनात किया गया है। भाजपा ने चुनाव के पहले दो चरणों के लिए 60 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पश्चिम बंगाल में चुनाव 27 मार्च से 29 अप्रैल तक आठ चरणों में होंगे। राज्य में अब तक का सबसे लंबा चुनाव है। चुनाव परिणाम दो मई को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन