{"_id":"671627e4428b67477d0eef38","slug":"bjp-demands-nia-investigation-in-muthyalamma-temple-case-cm-reddy-said-police-is-taking-action-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: भाजपा ने की मुथ्यालम्मा मंदिर मामले में NIA जांच की मांग, सीएम रेड्डी बोले- पुलिस कर रही कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: भाजपा ने की मुथ्यालम्मा मंदिर मामले में NIA जांच की मांग, सीएम रेड्डी बोले- पुलिस कर रही कार्रवाई
Mon, 21 Oct 2024 03:37 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: बशु जैन
Updated Mon, 21 Oct 2024 03:37 PM IST
सार
14 अक्तूबर को हैदराबाद में पासपोर्ट ऑफिस के पास कुर्मागुडा में मुथ्यालम्मा मंदिर की मूर्ति को कथित तौर पर खंडित किया गया था। मामले में एक युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा था।
विज्ञापन
तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी।
- फोटो : ANI
विस्तार
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में मुथ्यालम्मा मंदिर की मूर्ति खंडित किए जाने के मामले की जांच एनआईए से कराने की भाजपा ने मांग की है। वहीं भाजपा की इस मांग पर सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा कि पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
तेलंगाना के भाजपा सांसद एतेला राजेंद्र ने कहा कि राज्य में छह से सात मंदिरों पर हमला हुआ है। हमने इसे लेकर राज्यपाल से मुलाकात की है और उनको इस बारे में जानकारी दी है। हमें सरकार की ओर से मामले में अब तक की गई कार्रवाई के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हमने राज्यपाल से मामले की जांच कराने की मांग की है। राज्य सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही है। इसलिए हमने राज्यपाल से अपील की है कि वह मामले की जांच एनआईए को सौंपने का आदेश दें।
विज्ञापन
इसे लेकर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि कुछ ताकतें भावना और उन्माद के चलते मंदिर पर हमला करके अशांति फैला रहीं हैं। तेलंगाना के लोग चतुर हैं और उन्हें ऐसी घटनाओं को लेकर सतर्क रहना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुथ्यालम्मा मंदिर की घटना चिंताजनक है। पुलिस ने मंदिर पर हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करके कड़ा संदेश दिया है कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। कुछ ताकतें अपराध करने वालों को सजा देने की कोशिश कर रही हैं। वहीं पुलिस भी मामले के दोषियों को सजा दिलाने के लिए तैयार है।
14 अक्तूबर को हैदराबाद में पासपोर्ट ऑफिस के पास कुर्मागुडा में मुथ्यालम्मा मंदिर की मूर्ति को कथित तौर पर खंडित किया गया था। मामले में एक युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा था। इससे पहले 12 अक्टूबर को हैदराबाद में भी इसी तरह की घटना की सूचना मिली थी। हैदराबाद के बेगम बाजार में नामपल्ली प्रदर्शनी मैदान में एक पूजा पंडाल में देवी दुर्गा की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन