फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP demands CBI probe into deaths of 2 girls in West Bengal CM Mamata Banerjees resignation

West Bengal: लड़कियों की मौत के मामले में CBI जांच की मांग, भाजपा ने कहा- इस्तीफा दें CM ममता बनर्जी

Fri, 28 Apr 2023 08:20 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 28 Apr 2023 08:20 PM IST
सार

भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा, हमने पश्चिम बंगाल में ऐसी कई घटनाएं देखी हैं..पश्चिम बंगाल में महिलाएं अब सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा, जिस तरह से इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, राज्य भारत की दुष्कर्म की राजधानी बनने की राह पर है। 

विज्ञापन
BJP demands CBI probe into deaths of 2 girls in West Bengal CM Mamata Banerjees resignation
भाजपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने पश्चिम बंगाल में अलग-अलग घटनाओं में दो किशोरियों की मौत की सीबीआई जांच की मांग की। राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के शासन में राज्य में महिलाएं अब सुरक्षित नहीं हैं। 

विज्ञापन

उत्तर दिनाजपुर और मालदा में दो लड़कियों की मौत
पहली घटना उत्तर दिनाजपुर जिले के कालियागंज में हुई, जहां अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर एक किशोरी (17 वर्षीय) के दुष्कर्म किया और फिर उसे मौते के घाट उतार दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने किशोरी के शव को 21 अप्रैल को एक नहर में तैरते हुए पाया। पुलिस ने इस मामले में 22 अप्रैल को एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तात किया। एक अन्य घटना 25 अप्रैल को मालदा जिले में हुई, जहां एक नाबालिग (15 वर्षीय) मृत पाई गई थी। कालियाचक थाना क्षेत्र में स्थित अकंदाबेरिया के उजिरपुर गांव में 10वीं कक्षा के छात्र का शव एक खेत में मिला। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में अब महिलाएं सुरक्षित नहीं: लॉकेट चटर्जी
इन घटनाओं के कारण टीएमसी शासित राज्य में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए हैं। हुगली से भाजपा के सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा, हमने पश्चिम बंगाल में ऐसी कई घटनाएं देखी हैं..पश्चिम बंगाल में महिलाएं अब सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा, जिस तरह से इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, राज्य भारत की दुष्कर्म की राजधानी बनने की राह पर है। उन्होंने कहा, महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहने के लिए बनर्जी को मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। 
 

विज्ञापन

मां-माटी-मानुष के नारे के साथ सत्ता में आई थीं ममता  
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि टीएमसी के शासन में राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद एक महिला होने के बावजूद महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रही हैं। उन्होंने कहा, ''वह (बनर्जी) 'मां-माटी-मानुष' के नारे के साथ सत्ता में आई थीं... इस मां माटी मानुष सरकार के तहत केवल खून, गोली, सिंडिकेट राज है और महिलाओं के लिए कोई सम्मान नहीं है। 
 

राजनीतिक दबाव में काम कर रही पुलिस: खगेन मुर्मू
दो घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री की आलोचना करते हुए भाजपा सांसद खगेन मुर्मू ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के शासन में पश्चिम बंगाल में कोई भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया, ''यहां गुंडा राज है। पश्चिम बंगाल पुलिस राजनीतिक दबाव में काम कर रही है, राज्य में अपराध करने वालों को भरोसा है कि उन्हें कुछ भी नहीं होगा, चाहे वे कुछ भी करें।" मुर्मू ने कहा, ''लोग मांग कर रहे हैं और मैं यह भी मांग करता हूं कि इन घटनाओं की सीबीआई जांच कराई जाए और अपराध करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।'' उन्होंने दावा किया कि ''लोगों को राज्य पुलिस पर भरोसा नहीं है क्योंकि यह राजनीतिक दबाव में काम करती है।''

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed