फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP condemns CPIM legislators monster remark against PM Modi

Kerala: माकपा विधायक की टिप्पणी को भाजपा ने बताया अपमानजनक, पीएम मोदी के लिए किया था आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल

Fri, 15 Jul 2022 04:03 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 15 Jul 2022 04:03 PM IST
सार

शमसीर ने विधानसभा को संबोधित करते हुए मोदी को 'राक्षस' कहा था। उन्होंने सबसे पुरानी पार्टी की आलोचना करते हुए कहा कि यह 'कांग्रेस ही थी जिसने मोदी नामक राक्षस बनाया।'

विज्ञापन
BJP condemns CPIM legislators monster remark against PM Modi
भाजपा ने की माकपा विधायक की टिप्पणी की निंदा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

माकपा विधायक द्वारा केरल विधानसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ 'आपत्तिजनक' टिप्पणी की भाजपा ने कड़ी निंदा की है। भाजपा ने माकपा विधायक की टिप्पणी को सदन के रिकॉर्ड से जल्द से जल्द हटाने का आग्रह भी किया है। 
विज्ञापन


राज्य की भाजपा ने थालास्सेरी के विधायक ए.एन.शमसीर की टिप्पणी को 'सबसे अपमानजनक' और 'आधारहीन' करार देते हुए व्यापक प्रदर्शन की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा- देश के लोकतांत्रिक इतिहास में अभूतपूर्व
हालांकि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के.सुरेंद्रन ने कहा कि शमसीर ने सदन के पटल पर व्यक्तिगत रूप से पीएम को कलंकित करने वाली अपमानजनक टिप्पणी की, लेकिन न तो मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और न ही अध्यक्ष एम.बी.राजेश ने उन्हें रोकने या उन्हें ठीक करने का कोई प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पलक्कड़ में संवाददाताओं से कहा, "सत्तारूढ़ विधायक द्वारा की गई टिप्पणी देश के लोकतांत्रिक इतिहास में अभूतपूर्व है। यह लोकतंत्र विरोधी होने के साथ-साथ सदन की गरिमा के भी खिलाफ है।"

इस मुद्दे पर वरिष्ठ विधायकों, मंत्रियों और विपक्षी विधायकों की चुप्पी को 'दुर्भाग्यपूर्ण' और 'निंदनीय' बताते हुए उन्होंने स्पीकर से सदन के रिकॉर्ड से विवादास्पद टिप्पणियों को जल्द से जल्द हटाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।

माकपा विधायक शमसीन ने क्या कहा था?
शमसीर ने विधानसभा को संबोधित करते हुए मोदी को 'राक्षस' कहा था। उन्होंने सबसे पुरानी पार्टी की आलोचना करते हुए कहा कि यह 'कांग्रेस ही थी जिसने मोदी नामक राक्षस बनाया।'


उन्होंने आगे कहा कि अगर कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने 2002 के गुजरात दंगों के मामलों की ठीक से जांच की होती, तो मोदी सलाखों के पीछे होते।

उन्होंने यह भी कहा था कि पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी.चिदंबरम चाहते थे कि पीएम मोदी को जेल हो लेकिन दिवंगत कांग्रेस नेता अहमद पटेल इसके खिलाफ थे। 

कांग्रेस नेताओं ने भी टिप्पणी की आलोचना की
कांग्रेस नेता वीडी सतीसन ने दावा किया माकपा नेता राहुल गांधी सहित सभी विपक्षी नेताओं के खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने शमसीर की टिप्पणियों को आधिकारिक रिकॉर्ड से हटाने की भी मांग की।

वहीं राज्य के पूर्व गृहमंत्री के रूप में कार्य कर चुके चेन्नीथला ने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र में इस तरह की आलोचना अस्वीकार्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed