फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP complains to EC on alleged violation of electoral laws in Odisha, Telangana by ruling parties

Bypoll: ECI के शीर्ष अधिकारियों से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल, चुनावी आचार संहिता के उल्लंघन का लगाया आरोप

Wed, 26 Oct 2022 08:08 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 26 Oct 2022 08:08 PM IST
सार

ओडिशा के धामनगर विधानसभा सीट और तेलंगाना के मुनुगोड़े विधानसभा सीट पर तीन नवंबर को उपचुनाव होने हैं। चुनाव आयोग के अधिकारियों से धर्मेंद्र प्रधान के साथ भाजपा के मीडिया सह प्रभारी संजय मयूख, पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा और ओम पाठक भी मौजूद थे।

विज्ञापन
BJP complains to EC on alleged violation of electoral laws in Odisha, Telangana by ruling parties
संबित पात्रा, धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : ट्विटर/धर्मेंद्र प्रधान

विस्तार

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के नेतृत्व में भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को चुनाव आयोग के शीर्ष अधिकारियों के साथ मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल ने ओडिशा और तेलंगाना में राज्य सरकारों द्वारा चुनावी आचार संहिता के कथित उल्लंघन का मामला उठाया। 

विज्ञापन


ओडिशा के धामनगर विधानसभा सीट और तेलंगाना के मुनुगोड़े विधानसभा सीट पर तीन नवंबर को उपचुनाव होने हैं। चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात के दौरान धर्मेंद्र प्रधान के साथ भाजपा के मीडिया सह प्रभारी संजय मयूख, पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा और ओम पाठक भी मौजूद थे। उन्होंने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का हवाला देते हुए राज्य की बीजद सरकार और तेलंगाना की टीआरएस सरकार के खिलाफ अलग-अलग ज्ञापन सौंपे।  
विज्ञापन


इसके बाद प्रधान ने संवाददाताओं को बताया कि पार्टी द्वारा उठाए गए मुद्दों को स्थानीय और राज्य स्तर पर संबोधित नहीं किया गया। इसलिए भाजपा ने राष्ट्रीय राजधानी में चुनाव आयोग के अधिकारियों से मिलने का फैसला किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक स्थानीय अधिकारी की नकदी का बंडल रखने की तस्वीरों का हवाला देते हुए पात्रा ने आरोप लगाया, धामनगर की एक महिला अधिकारी को स्वंयस सहायता समूह की महिलाओं के बीच बीजद के लिए खुले तौर पर पैसे बांटते देखा गया। वीडिया स्थानीय मीडिया और सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। 


भाजपा प्रवक्ता ने कहा, पार्टी ने यहां चुनाव आयोग के अधिकारियों के साथ वीडियो की प्रतियां साझा की हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनावी कानूनों और आदर्श आचार संहिता का घोर उल्लंघन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed