फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp compare dmk udayanidhi stalin with hitler after sanatan dharam remark row

BJP: भाजपा ने हिटलर से की उदयनिधि स्टालिन की तुलना, लिखा- उनका बयान नफरत से भरा

Tue, 05 Sep 2023 11:50 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 05 Sep 2023 11:50 AM IST
सार

भाजपा ने लिखा कि 'हम जानते हैं कि नाजियों की यहूदियों के खिलाफ नफरत के चलते होलोकास्ट हुआ और यूरोप में 60 लाख के करीब यहूदी मारे गए और 50 लाख रूस की जेलों में युद्धबंदियों के रूप में बंद रहे।'

विज्ञापन
bjp compare dmk udayanidhi stalin with hitler after sanatan dharam remark row
उदयनिधि स्टालिन और हिटलर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डीएमके नेता और तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म के खिलाफ दिए बयान पर जारी बवाल बढ़ता ही जा रहा है। उत्तर प्रदेश के एक पुजारी ने जहां उदयनिधि स्टालिन का सिर कलम करने वाले को 10 करोड़ रुपये का इनाम देने का एलान किया है, वहीं भाजपा ने उदयनिधि स्टालिन की तुलना जर्मनी के पूर्व तानाशाह हिटलर से कर दी है। 
विज्ञापन


भाजपा ने लगाए गंभीर आरोप
भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि 'हिटलर ने जिस तरह से यहूदियों के बारे में बताया था, उसमें और उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म के खिलाफ दिए बयान में कई समानताएं हैं। हिटलर की तरह स्टालिन जूनियर ने भी सनातन को खत्म करने की मांग की है। भाजपा ने लिखा कि हम जानते हैं कि नाजियों की यहूदियों के खिलाफ नफरत के चलते होलोकास्ट हुआ और यूरोप में 60 लाख के करीब यहूदी मारे गए और 50 लाख रूस की जेलों में युद्धबंदियों के रूप में बंद रहे।'
विज्ञापन


भाजपा ने लिखा कि 'उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणी भी नफरत से भरी है और इसमें भारत के 80 प्रतिशत हिंदुओं के नरसंहार का आह्वान किया गया है, जो सनातन धर्म का पालन करती है। कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन INDI की स्टालिन के बयान पर चुप्पी निराशाजनक है।'
विज्ञापन
विज्ञापन




उदयनिधि स्टालिन ने की थी विवादित टिप्पणी
उदयनिधि स्टालिन ने बीती दो सितंबर को एक कार्यक्रम के दौरान सनातन धर्म के खिलाफ टिप्पणी की थी और कहा कि इसकी तुलना डेंगू, मलेरिया से करते हुए कहा था कि अब इसे खत्म हो जाना चाहिए।  उदयनिधि के इस बयान ने देश के एक बड़े तबके को नाराज कर दिया। भाजपा ने उदयनिधि पर तीखा हमला बोला और साथ ही विपक्षी गठबंधन को भी निशाने पर लिया। हालांकि हंगामे के बावजूद उदयनिधि अपने बयान पर कायम हैं और कहा कि वह मुकदमों का सामना करने के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed