फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP chief K Annamalai says Congress believes India is a land of invaders Sam Pitroda controversial comment

Politics: 'कांग्रेस सोचती है देश आक्रमणकारियों की भूमि', सैम पित्रोदा के विवादास्पद बयान पर अन्नामलाई

Thu, 09 May 2024 07:51 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 09 May 2024 07:51 AM IST
सार

भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई ने कहा कि सिर्फ कांग्रेस पार्टी के ही मालिक देश के बाहर हैं। केवल यह पार्टी ही उस हद तक जा सकती है जहां वह हमें आक्रमणकारियों का वंशज कह सकती है।

विज्ञापन
BJP chief K Annamalai says Congress believes India is a land of invaders Sam Pitroda controversial comment
TN BJP chief K Annamalai - फोटो : एएनआई

विस्तार

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा आजकल काफी चर्चाओं में बने हुए हैं। फिलहाल, भारतीयों की चीनी-अफ्रीकियों से तुलना करके उन्होंने नया विवाद खड़ा कर दिया है। उनके विवादास्पद बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार कांग्रेस और उनपर निशाना साध रही है। अब तमिलनाडु के भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई ने पित्रोदा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि अफ्रीकी और चीनी दिखने में कुछ भी गलत नहीं है। 

विज्ञापन


हम आक्रमणकारियों के वंशज हैं
अन्नामलाई ने आगे कहा, 'कांग्रेस की सोच दिखाती है कि भारत आक्रमणकारियों की भूमि है और हम आक्रमणकारियों के वंशज हैं। इसलिए ही उनकी टिप्पणी मूर्खतापूर्ण और अपमानजनक है। इसका अर्थ यह है कि हम इन लोगों के वंशज हैं, भारतीय नहीं है।'
विज्ञापन


सिर्फ कांग्रेस पार्टी के ही मालिक देश के बाहर
उन्होंने आगे कहा कि सिर्फ कांग्रेस पार्टी के ही मालिक देश के बाहर हैं। केवल यह पार्टी ही उस हद तक जा सकती है जहां वह हमें आक्रमणकारियों का वंशज कह सकती है। भाजपा नेता ने पित्रोदा के बयान की निंदा करते हुए कहा कि यह सिर्फ हमारे लिए बुरा महसूस करना नहीं है, बल्कि यह कांग्रेस की मानसिकता दिखाता है। यही कारण है कि हमारे प्रधानमंत्री कहते हैं कि हमें कांग्रेस मुक्त भारत की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की विविधता पर पित्रोदा ने कही थी ये बात
बता दें, सैम पित्रोदा ने बुधवार को अंग्रेजी अखबार द स्टेट्समैन को एक इंटरव्यू दिया था। उन्होंने कहा था कि 'हम भारत जैसे विविधता से भरे देश को एकजुट रख सकते हैं, जहां पूर्व के लोग चीनी जैसे लगते हैं, पश्चिम के लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर के लोग गोरों जैसे और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी जैसे लगते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, हम सभी बहन-भाई हैं।' पित्रोदा ने कहा था कि भारत में अलग-अलग क्षेत्र के लोगों के रीति-रिवाज, खान-पान, धर्म, भाषा अलग-अलग हैं, लेकिन भारत के लोग एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा था कि देश के लोग 75 वर्षों तक एक सुखद वातावरण में रहे हैं, कुछ लड़ाइयों को छोड़ दें तो लोग साथ रह सकते हैं।

आज मैं बहुत गुस्से में हूं
पीएम मोदी ने भी कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा था, 'आज मैं बहुत गुस्से में हूं। चमड़ी के रंग के आधार पर देशवासियों को गाली दे रहे हैं। चमड़ी को लेकर देश अपमान सहन नहीं करेगा। शहजादे को इसका जवाब देना होगा।'

विरासत टैक्स वाले बयान पर भी हुआ था विवाद
ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने बीते दिनों विरासत टैक्स को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि 'अमेरिका में एक विरासत टैक्स होता है, जिसके तहत अगर किसी व्यक्ति के पास 10 करोड़ डॉलर की संपत्ति है तो उसकी मृत्यु के बाद बच्चों को सिर्फ 45 प्रतिशत संपत्ति ही मिलती है बाकि संपत्ति सरकार बतौर विरासत टैक्स अपने पास रख लेती है। यह एक रोचक कानून है। यह कहता है कि अगर आपने संपत्ति बनाई है और आप दुनिया छोड़कर जा रहे हैं तो आपको अपनी संपत्ति जनता के लिए छोड़कर जानी चाहिए, पूरी नहीं बल्कि आधी और मुझे भी ये सही लगता है।'


भाजपा ने सैम पित्रोदा के बयान पर कांग्रेस को निशाने पर ले लिया था और कहा कि कांग्रेस लोगों की निजी संपत्ति छीनना चाहती है। पित्रोदा के इस बयान पर इतना हंगामा हुआ कि कांग्रेस पार्टी को बचाव में उतरना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed