फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP candidate for CADC polls killed, 6 others injured in clash in Mizoram

Mizoram: मिजोरम में झड़प, सीएडीसी चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार की मौत, छह अन्य घायल

Fri, 05 May 2023 05:23 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, आइजोल (मिजोरम)।
पीटीआई, आइजोल (मिजोरम)। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 05 May 2023 05:23 PM IST
सार

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सीएडीसी चुनाव में रेंगखाश्या (Rengkhashya) सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे चकमा की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि घटना के संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
BJP candidate for CADC polls killed, 6 others injured in clash in Mizoram
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

दक्षिण मिजोरम के लॉन्गतलाई जिले में हुए संघर्ष में आगामी चकमा स्वायत्त जिला परिषद (सीएडीसी) चुनाव लड़ रहे भाजपा के एक उम्मीदवार की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मृतक अमित कुमार चकमा लोखीसूरी गांव में परिषद चुनाव के लिए प्रचार कर रहे थे, तभी कुछ बदमाशों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीएडीसी चुनाव में रेंगखाश्या (Rengkhashya) सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे चकमा की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि घटना के संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी ने राज्य चुनाव आयोग के सुझाव के आधार पर रेंगखाश्या सीट पर चुनाव रद्द कर दिया है। इस बीच, राज्य के एकमात्र भाजपा विधायक बीडी चकमा ने घटना की जांच की मांग की है।
विज्ञापन


बीडी चकमा ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर कहा, रेंगखाश्या निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के आधिकारिक एमडीसी उम्मीदवार अमित कुमार चकमा का कल रात कुछ बदमाशों द्वारा क्रूर हमले के बाद निधन हो गया, जब वह लोखीसूरी गांव में चुनाव प्रचार कर रहे थे। यह जानकर मुझे गहरा सदमा पहुंचा है। मैं जल्द जांच करने और दोषियों की गिरफ्तारी की पुरजोर मांग करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने रेंगखाश्या सीट से अमित कुमार चकमा को उतारा था। वह पूर्व चकमा परिषद के मुख्य कार्यकारी सदस्य (सीईएम) थे और उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर दो बार सफलतापूर्वक परिषद चुनाव लड़ा था। मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) में शामिल होने के बाद चकमा हाल ही में भाजपा में शामिल हुए थे। चकमा परिषद के लिए नौ मई को होने वाले चुनाव में कुल 73 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतगणना 11 मई को होगी। एमएनएफ, भाजपा और कांग्रेस ने 20-20 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जबकि जेडपीएम ने 13 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।


सीएडीसी मिजोरम में चकमा आदिवासी लोगों के कल्याण के लिए 1972 में संविधान की छठी अनुसूची के तहत बनाया गया था। परिषद में 24 सीटें हैं, जिनमें से चार मनोनीत सीटें हैं। परिषद पिछले साल दिसंबर से राज्यपाल शासन के अधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed