फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP can make Gomti Sai Chief Minister of Chhattisgarh

Chhattisgarh New CM: छत्तीसगढ़ की नई मुख्यमंत्री हो सकती हैं यह आदिवासी महिला विधायक, इनका नाम सबसे आगे

Tue, 05 Dec 2023 08:48 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Tue, 05 Dec 2023 08:48 PM IST
सार

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में महिला और आदिवासी मतदाता भाजपा के बड़े समर्थक बनकर उभरे हैें। भाजपा सहयोगी दलों के साथ समय 18 राज्यों में सत्ता में है, लेकिन उसके पास एक भी महिला मुख्यमंत्री नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
BJP can make Gomti Sai Chief Minister of Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ का नया मुख्यमंत्री कौन? - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाकर बड़ा दांव खेला था। इस दांव के कारण आदिवासी समुदाय में भाजपा की लोकप्रियता बढ़ी और वह अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटों पर लगातार शानदार जीत दर्ज कर रही है। अपने इस ठोस वोट बैंक को और ज्यादा मजबूत करने के लिए भाजपा छत्तीसगढ़ में गोमती साय को मुख्यमंत्री बना सकती है जो रायगढ़ से सांसद हैं। भाजपा ने इस बार उन्हें विधानसभा चुनाव में उतारा था और उन्होंने 255 वोटों से पत्थलगांव की सीट पर जीत दर्ज की।

विज्ञापन


पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में महिला और आदिवासी मतदाता भाजपा के बड़े समर्थक बनकर उभरे हैें। भाजपा सहयोगी दलों के साथ समय 18 राज्यों में सत्ता में है, लेकिन उसके पास एक भी महिला मुख्यमंत्री नहीं है। जबकि केंद्र सरकार ने संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटों पर आरक्षण देकर अपनी महिला हितैषी छवि बनाई है। अब एक महिला मुख्यमंत्री देकर वह अपनी इस छवि को और ज्यादा मजबूत करने की कोशिश कर सकती है।
विज्ञापन

 
भाजपा सूत्रों के अनुसार, आदिवासी और महिला फैक्टर पर एक साथ फिट बैठने के कारण गोमती साय छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री के रूप में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की पहली पसंद हो सकती हैं। हालांकि, इस रेस में पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय का नाम भी चल रहा है, जो राज्य के सबसे बड़े आदिवासी समुदाय से आते हैं और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के काफी करीबी के तौर पर देखे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वे मंत्रिमंडल में भी रह चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में सांसदों के चेहरे बदलने की रणनीति में पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था, लेकिन बाद में उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाकर उन्हें संतुष्ट किया गया था। इस चुनाव में उन्हें कुनकुरी विधानसभा सीट से मैदान में उतारा गया था, जहां से उन्होंने बड़ी जीत हासिल की। प्रशासनिक अनुभव में बेहतर और आदिवासी समुदाय के लोकप्रिय चेहरा  होने के कारण उन्हें मुख्यमंत्री पद की रेस में माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed