फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP campaign Stopped Near Mamata Banerjee Home, sukanta majumdar and priyanka tibrewal gave statement

भवानीपुर उपचुनाव: भाजपा का आरोप- ममता के आवास के पास नहीं करने दिया गया प्रचार, मजूमदार बोले- दीदी डर गईं

Wed, 22 Sep 2021 02:55 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 22 Sep 2021 02:55 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने भी दावा किया कि उन्हें हरीश चटर्जी स्ट्रीट पर प्रचार करने से रोका गया, जो ममता बनर्जी के आवास की ओर जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने भाजपा को प्रचार करने से रोक दिया क्योंकि तृणमूल कांग्रेस को 30 सितंबर को होने वाले चुनाव में हार का डर है।

विज्ञापन
BJP campaign Stopped Near Mamata Banerjee Home, sukanta majumdar and priyanka tibrewal gave statement
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच सियासी रस्साकशी जारी है। भवानीपुर उपचुनाव में भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ प्रियंका टिबरेवाल को मैदान में उताकर लड़ाई को दिलचस्प बना दिया है। बुधवार को भाजपा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के पास प्रचार नहीं करने दिया गया।  

विज्ञापन


मजूमदार बोले-दीदी डर गईं
इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने भी दावा किया कि उन्हें हरीश चटर्जी स्ट्रीट पर प्रचार करने से रोका गया, जो ममता बनर्जी के आवास की ओर जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने भाजपा को प्रचार करने से रोक दिया क्योंकि तृणमूल कांग्रेस को 30 सितंबर को होने वाले चुनाव में हार का डर है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) आकाश मघारिया ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके पास टीकाकरण प्रमाणपत्र नहीं था और वे उच्च सुरक्षा क्षेत्र में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे, इसलिए उन्हें दूसरी सड़क पर जाने को कहा गया।

पुलिस और भाजपा नेताओं में कहासुनी
भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो और मघरिया के बीच मौके पर कहासुनी भी हुई। महतो ने दावा किया कि वे घर-घर प्रचार करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा लोगों की निर्दिष्ट सीमित संख्या का पालन कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने कहा कि दल में अधिक लोग थे।

मजूमदार ने पत्रकारों से कहा, ‘तृणमूल डर गई है और भाजपा को प्रचार नहीं करने दे रही, लेकिन लोग अवरोधक तोड़ेंगे।’ उन्होंने आरोप लगाया कि कोलकाता पुलिस विपक्षी राजनीतिक दलों के खिलाफ पक्षपात भरा रवैया अपना रही है। 


ममता के खिलाफ भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने भी मंगलवार को दावा किया था कि पुलिसकर्मियों उन्हें प्रचार करने से रोक दिया। साथ ही उन्होंने सवाल किया था कि उस गली में मतदाता हैं और अनुमति होने के बावजूद मैं या हमारी पार्टी वहां प्रचार करने क्यों नहीं जा सकती? उन्होंने दावा किया था कि सत्तारूढ़ तृणमूल को इसी इलाके में आराम से प्रचार करने दिया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किया प्रचार 
केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल के समर्थन में घर-घर जाकर प्रचार किया और कहा कि उन्हें क्षेत्र में भगवा पार्टी के लिए स्पष्ट समर्थन दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed