फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP asks its Lok Sabha Rajya Sabha MPs to be present in the Parliament during Budget session

भाजपा ने दिया अपने सभी सांसदों को निर्देश, बजट सत्र के दौरान संसद में मौजूद रहें

Fri, 15 Jan 2021 04:29 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 15 Jan 2021 04:29 PM IST
विज्ञापन
BJP asks its Lok Sabha Rajya Sabha MPs to be present in the Parliament during Budget session
भाजपा - फोटो : पीटीआई

भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को आगामी बजट सत्र के दौरान संसद में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। बता दें कि 17वीं लोकसभा का पांचवा सत्र 19 जनवरी से प्रारंभ होगा और आम बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन


सत्र का समापन आठ अप्रैल को होने की संभावना है। सदन की शुरुआत पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सुबह 11 बजे संसद के दोनों सदनों को एक साथ संबोधित करेंगे। बजट एक फरवरी को सुबह 11 बजे पेश किया जाएगा। लोकसभा सचिवालय ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन




स्थायी समितियों को मंत्रालयों/विभागों की अनुदान मांगों पर विचार करने और अपनी रिपोर्ट तैयार करने के लिए 15 फरवरी से सात मार्च तक एक बार फिर सत्र स्थगित किया जाएगा। आठ मार्च से सत्र की फिर शुरुआत होगी जिसके आठ अप्रैल तक चलने की संभावना है।

बजट सत्र के दौरान कोविड-19 के सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कोरोना के चलते संसद का शीतकालीन सत्र नहीं बुलाया गया था । 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed