फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP and CPI (M) refused to attend all party meeting called by TMC Mamata Government Attacked

Bengal: भाजपा-सीपीएम ने सर्वदलीय बैठक में शामिल होने से किया इनकार, टीएमसी ने लगाए राजनीतिकरण के आरोप

Tue, 29 Aug 2023 12:46 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 29 Aug 2023 12:46 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल के एक मंत्री ने बताया कि भाजपा और सीपीआई (एम) ने हमें सूचित किया है कि वे सर्वदलीय बैठक का हिस्सा नहीं बनेंगे। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने आरोप लगाया है कि ममता सरकार नया राज्य दिवस लागू करने का विचार कर रही हैं।

विज्ञापन
BJP and CPI (M) refused to attend all party meeting called by TMC Mamata Government Attacked
भाजपा का झंडा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है, जिसमें भाजपा और सीपीआई (एम) शामिल नहीं होंगे। बैठक में राज्य दिवस पर चर्चा की जाएगी। बता दें, अगस्त की शुरुआत में एक समिति ने 15 अप्रैल को बांग्ला दिवस के रूप में मनाने की सिफारिश की थी। 

विज्ञापन

भाजपा-सीपीआई (एम) का आरोप
पश्चिम बंगाल के एक मंत्री ने बताया कि भाजपा और सीपीआई (एम) ने हमें सूचित किया है कि वे सर्वदलीय बैठक का हिस्सा नहीं बनेंगे। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने आरोप लगाया है कि ममता सरकार नया राज्य दिवस लागू करने का विचार कर रही हैं। यहां इतिहास के साथ छेड़छाड़ है। भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य सरकार ने वोट बैंक के खातिर पहले ही इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने का फैसला किया है। हम इस प्रयास का हिस्सा नहीं बन सकते। वहीं, सीपीआई (एम) के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने पीटीआई को बताया कि इसके अलावा भी कई ज्वलंत मुद्दे हैं, जिस पर सर्वदलीय बैठक की जानी चाहिए। यह कोई मुद्दा नहीं है। पंचायत चुनाव हिंसा, अवैध पटाखा कारखानों में विस्फोट सहित कई मुद्दें है, जिस पर बैठक होनी चाहिए। सीपीआई (एम) का दावा है कि ममता सरकार के साथ मिलकर भाजपा ने बैठक बुलाई है। 

विज्ञापन

टीएमसी ने लगाए राजनीतिकरण के आरोप
टीएमसी का आरोप है कि भाजपा-सीपीआई (एम) मुद्दे का राजनीतिकरण कर रही हैं। टीएमसी के एक मंत्री ने कहा कि मंगलवार को बैठक हमने मुद्दे पर चर्चा करने के लिए बुलाई थी। हम इस पर चर्चा करना चाहते हैं। लेकिन विपक्ष राजनीति करने में व्यस्त है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

20 जून और 15 अप्रैल के पीछे यह है कारण
बता दें, भाजपा 20 जून को पश्चिम बंगाल दिवस के रूप में मनाती है। इस साल राजभवन में भी 20 जून को ही कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। 20 जून 1947 को बंगाल विधानसभा में विधायकों के दो समूहों की बैठक हुई थी। इस दौरान भारत में शामिल होने वाले लोगों ने बहुमत में मतदान किया। वहीं, 15 अप्रैल को बंगाली कैलेंडर के अनुसार, साल का पहला दिन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed