फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Birsa Munda Jayanti President Droupadi Murmu PM Modi jagdeep dhankhar and others pays tribute

Birsa Munda Jayanti: बिरसा मुंडा जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, झारखंड के स्थापना दिवस पर दी बधाई

Fri, 15 Nov 2024 03:17 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 15 Nov 2024 03:17 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश नारायण सिंह ने जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर संसद में भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
Birsa Munda Jayanti President Droupadi Murmu PM Modi jagdeep dhankhar and others pays tribute
पीएम मोदी ने बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी और जनजातीय अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले आदिवासी नायक बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनका बलिदानों से भरा जीवन राष्ट्र सेवा का एक अनूठा उदाहरण है। बता दें कि बिरसा मुंडा का जन्म 1875 में हुआ था। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ आदिवासी विद्रोह का नेतृत्व किया था। महज 25 वर्ष की आयु में ही उनकी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "भगवान बिरसा मुंडा जी ने मातृभूमि की आन-बान और शान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनकी जन्म-जयंती ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के पावन अवसर पर उन्हें मेरा कोटि-कोटि नमन।" एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा, "भगवान बिरसा मुंडा जी के 150वें जयंती वर्ष का कल से शुभारंभ होने जा रहा है। जनजातीय गौरव दिवस पर बिहार के जमुई में सुबह करीब 11 बजे उनके सम्मान में स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी करने के अलावा कई परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण का भी सौभाग्य मिलेगा। 
विज्ञापन


झारखंड की स्थापना दिवस पर दी बधाई
बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देने के बाद पीएम मोदी ने झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को बधाई भी दी। उन्होंने पोस्ट में कहा, "झारखंड के अपने सभी भाई-बहनों को राज्य के स्थापना दिवस पर अनेकानेक शुभकामनाएं। जनजातीय समाज के संघर्ष और बलिदान से सिंचित इस धरती ने देश को हमेशा गौरवान्वित किया है। मेरी कामना है कि प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण यह प्रदेश प्रगति के पथ पर तेज रफ्तार से आगे बढ़े।"
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति ने भी दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश नारायण सिंह ने जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर संसद में भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि देने के बाद उपराष्ट्रपति धनखड़ और लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने पारंपरिक ढोल पर हाथ आजमाते दिखे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "भगवान बिरसा मुंडा एक छोटे से गांव में पैदा हुए थे। उनकी 150वीं जयंती को इस बार आदिवासी गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। भगवान बिरसा मुंडा आजादी के महान नायकों में से एक थे। 1875 में माध्यमिक शिक्षा प्राप्त करते समय उन्होंने धर्म परिवर्तन के विरुद्ध आवाज उठाई। जब पूरे देश और विश्व के 2/3 भाग पर अंग्रेजों का शासन था, तब उन्होंने धर्म परिवर्तन के खिलाफ खड़े होने का साहस दिखाया था।"

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed