{"_id":"5e2389a88ebc3e4b2736d300","slug":"biocon-founder-kiran-mazumdar-shaw-to-australia-highest-civilian-honor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार शॉ को ऑस्ट्रेलिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार शॉ को ऑस्ट्रेलिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
Sun, 19 Jan 2020 04:11 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 19 Jan 2020 04:11 AM IST
विज्ञापन
किरण मजूमदार-शॉ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार-शॉ को ऑस्ट्रेलिया ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया’ से सम्मानित किया है। उन्हें यह सम्मान ऑस्ट्रेलिया और भारत के संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए उनके योगदान के मद्देनजर दिया गया है।
विज्ञापन
किरण मजूमदार-शॉ ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित होने वाली चौथी भारतीय नागरिक हैं। इससे पहले साल 2012 में क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, साल 2006 में भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल सोली जहांगीर सोराबजी और 1982 में मदर टेरेसा को यह सम्मान मिल चुका है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग ने एक बयान में कहा कि भारत में नियुक्त ऑस्ट्रेलिया की उच्चायुक्त हरिंदर सिद्धू ने शुक्रवार को बंगलूरू में आयोजित एक समारोह में किरण मजूमदार शॉ को जनरल डिवीजन में ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया (एएम) की एक मानद सदस्यता प्रदान की।
विज्ञापन