{"_id":"601f3c5a8ebc3e4c660aa6c0","slug":"bill-gates-said-that-climate-change-and-bioterrorism-will-be-new-disasters","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल गेट्स ने कहा- जलवायु परिवर्तन, जैव आतंकवाद होंगी नई आपदाएं, जाएगी लाखों लोगों की जान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बिल गेट्स ने कहा- जलवायु परिवर्तन, जैव आतंकवाद होंगी नई आपदाएं, जाएगी लाखों लोगों की जान
Sun, 07 Feb 2021 06:33 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली
अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 07 Feb 2021 06:33 AM IST
विज्ञापन
बिल गेट्स (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच साल पहले ही कोरोना महामारी के बारे में बता चुके माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने आने वाले समय में दो और बड़ी आपदाओं की आशंका जताई है। इनमें जैव आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन का नाम लिया है जिनकी वजह से लाखों लोगों की जान जा सकती है। एक यूट्यूब चैनल को दिए साक्षात्कार में गेट्स ने कहा कि उन्हें इस भविष्यवाणी पर अच्छा महसूस हो रहा है।
विज्ञापन
गेट्स ने 2015 में अलगी महामारी
हम तैयार नहीं नाम से दिए वक्तव्य में कोरोना जैसे वायरस से महामारी की संभावना जताई थी। उन्होंने कहा कि विश्व इस किस्म के संकट से लड़ने के लिए तैयार नहीं है। उस समय में उन्होंने मिसाइलों के बजाय सुक्ष्मजीवियों से लाखों की मौत की आशंका जताई थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सांस से जुड़े वायरस बेहद खतरनाक होते हैं। समय समय पर मनुष्य के बीच फैलते रहते हैं। इनसे संक्रमित होने पर भी कई बार पता नहीं चलता, जबकि इबोला जैसे संक्रमण में व्यक्ति इतना बीमार हो जाता है कि सीधे अस्पताल में भर्ती मिलता है।
विज्ञापन
बिल गेट्स का दावा, किया था कोविड का अनुमान
गेट्स ने कहा कि जलवायु परिवर्तन की वजह से हर साल मरने वालों की संख्या बढ़ रही है। आने वाले समय में इसकी वजह से कोविड 19 महामारी से भी ज्यादा लोगों की मौत हो सकती है। उन्होंने कहा कि आज भी लोग इस बारे में उतने बड़े स्तर पर बात नहीं कर रहे हैं जितनी जरूरत है।
गेट्स ने कहा कि अगर कोई आतंकी संगठन बड़ा नुकसान करना चाहता है इसके लिए बायोटेररिज्म का रास्ता अपना सकता है। विश्व को इसके लिए भीडतैयार रहना होगा। हमले के लिए नए वायरस तैयार किया जा सकता है। ऐसे वायरस के हमले में प्राकृतिक महामारी के मुकाबले कहीं बड़ा नुकसान होगा।
हम भविष्य की महामारियां नहीं रोक पाएंगे
गेट्स के अनुसार भविष्य में होने जा रही आपदाओं व महामारियों को पहले से रोका नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर भविष्य में नई महामारियां होंगी, हमें इनसे जूझने के लिए तैयार की जरूरत है।