फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bike rider dragged for 2 kilometers on car bonnet in Pune, three arrested

Pune: पुणे में कार के बोनट पर 2 किलोमीटर तक  बाइक सवार को घसीटा, तीन लोग गिरफ्तार, मामला हुआ दर्ज

Tue, 03 Dec 2024 11:47 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 03 Dec 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dragged for 2 kilometers on car bonnet in Pune, three arrested
अपराध (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र के पुणे में एक बाइक सवार को कार के बोनट पर 2 किलोमीटर तक घसीटने के आरोप में कार चालक सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि एक दिसंबर को पुणे के पिंपरी चिंचवड़ में कार चालक के साथ विवाद के बाद यह घटना सामने आई थी।
विज्ञापन


पुणे पुलिस इंस्पेक्टर अशोक शिर्के ने कहा कि कार चालक को उसके दो दोस्तों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जांचने के लिए आरोपी का खून का नमूना लिया गया है कि उसने शराब पी रखी थी या नहीं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस साल अगस्त में पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड़ में पुराने आरटीओ के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ट्रक ने नियंत्रण खो दिया था और डिवाइडर पर चढ़ गया था। इससे दो लोग घायल हो गए थे। साल की शुरुआत में मुंबई के वर्ली इलाके में एक लक्जरी कार की बाइक से टक्कर हो जाने से एक महिला की मौत हो गई थी। वह अपने पति के साथ जा रही थी। हादसे में मृतक महिला के पति को भी चोटें आई थीं। पुणे के कल्याणी नगर इलाके में 19 मई को एक पॉर्श कार ने दो आईटी पेशेवरों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई थी। कार को एक नाबालिग नशे की हालत में चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed