फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Today North India Heat Wave Continue Know UP Bihar and Other States Rain Weather Updates In Hindi

Weather Today: यूपी और बिहार के इन जिलों में बारिश के आसार, उत्तर भारत में 'लू' का कहर जारी, जानें आज का मौसम

Tue, 12 Apr 2022 08:59 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 12 Apr 2022 08:59 AM IST
सार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(IMD) के मुताबिक दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पश्चिमी मध्यप्रदेश और गुजरात के अधिकांश शहरों में भीषण लू चलने की संभावना है। वहीं बिहार और यूपी के कई शहरों में बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
Weather Forecast Today North India Heat Wave Continue Know UP Bihar and Other States Rain Weather Updates In Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में गर्मी और लू का कहर जारी है। चढ़ते पारा और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लोग बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(IMD) के मुताबिक दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पश्चिमी मध्यप्रदेश और गुजरात के अधिकांश शहरों में भीषण लू चलने की संभावना है। राजधानी दिल्ली में गर्मी के चलते मौसम विभाग ने 'येलो' अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में अधिकतम तापमान आज 42 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

विज्ञापन


बिहार और यूपी के इन जिलों में बारिश के आसार
बिहार के पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, अररिया और किशनगंज जिले के एक-दो स्थानों पर हल्की या मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। वहीं यूपी की बात करें तो कानपुर समेत कानपुर देहात, उन्नाव, हमीरपुर, हरदोई, फतेहपुर, फर्रूखाबाद, बांदा, जालौन, महोबा, कन्नौज, चित्रकूट, इटावा आदि जिलों में 13 से 17 अप्रैल के बीच धूल भरी आंधी के साथ बारिश भी हो सकती है। गर्मी के इस सीजन की यह पहली बारिश होगी।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में बारिश के आसार
हिमाचल प्रदेश में गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। मंगलवार 12 अप्रैल से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान है। 15 अप्रैल तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आ रहा है। इस दौरान कई क्षेत्रों में अंधड़ चलने का अलर्ट भी जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में 12 से 15 अप्रैल तक बारिश के साथ कई जगह अंधड़ चलने के आसार हैं। वहीं, निचले व मैदानी भागों में 12 से 14 अप्रैल तक बारिश की संभावना है। इस दौरान इन भागों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन राज्यों में भी बारिश के आसार
आज तमिलनाडु, लक्षद्वीप, केरल, मेघालय में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा असम, अरुणाचल प्रदेश में भी हल्की बारिश हो सकती है।

जानें पांच प्रमुख शहरों का तापमान
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 42 डिग्री 28 डिग्री
जयपुर 41 डिग्री 29 डिग्री
पटना 37 डिग्री 25 डिग्री
भोपाल 43 डिग्री 23 डिग्री
लखनऊ 41 डिग्री 24 डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed