फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nitish Kumar to be Chief Minister for 8th time know the numbers

Bihar Crisis: तो 8वीं बार मुख्यमंत्री बनेंगे नीतीश, एनडीए से ज्यादा मजबूत हैं आंकड़े, जानें कैसे बनेगी सरकार

Tue, 09 Aug 2022 07:42 PM IST
जयदेव सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: जयदेव सिंह Updated Tue, 09 Aug 2022 07:42 PM IST
सार

अब नीतीश आठवीं बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। लेकिन, उनकी इस सरकार का गणित और सहयोगी सब बदले हुए होंगे। महज 45 विधायकों वाली उनकी पार्टी सत्ता में बनी रहेगी। नीतीश के साथ तेजस्वी यादव उप मुख्यमंत्री बन सकते हैं। 

विज्ञापन
Nitish Kumar to be Chief Minister for 8th time know the numbers
महागठबंधन के पास 164 विधायकों का समर्थन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। नीतीश की पार्टी जदयू ने एनडीए से गठबंधन तोड़कर महागठबंधन के साथ चले गए हैं। इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार राबड़ी देवी के घर पहुंचे। यहां से नीतीश के साथ तेजस्वी यादव और कांग्रेस के भक्त चरण दास मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। यहां हुई बैठक में नीतीश कुमार को महागठबंधन का नेता चुना गया। 
विज्ञापन


अब नीतीश आठवीं बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। लेकिन, उनकी इस सरकार का गणित और सहयोगी सब बदले हुए होंगे। महज 45 विधायकों वाली उनकी पार्टी सत्ता में बनी रहेगी। विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी राजद के साथ कांग्रेस, वाम दल और जीतन राम माझी की पार्टी हम भी इस गठबंधन का हिस्सा होंगे। 
विज्ञापन

Nitish Kumar to be Chief Minister for 8th time know the numbers
नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव(फाइल) - फोटो : PTI
नई सरकार के पास 164 विधायकों का समर्थन
नीतीश कुमार की नई सरकार को 164 विधायकों का समर्थन होगा। जो नीतीश कुमार की एनडीए सरकार 127 विधायकों के समर्थन से काफी ज्यादा है। नई सरकार में राजद के 79 विधायकों के साथ, 19 विधायक कांग्रेस के, 16 विधायक वाम दलों के, चार विधायक जीतनराम मांझी की हम के शामिल हैं। इसके साथ ही एक निर्दलीय के समर्थन का भी नीतीश कुमार ने दावा किया है।

Nitish Kumar to be Chief Minister for 8th time know the numbers
भाजपा के साथ सिर्फ एक निर्दलीय 
77 विधायकों वाली भारतीय जनता पार्टी विपक्ष में अकेले रह जाएगी। वहीं, विधानसभा चुनाव में पांच सीटें जीतने वाली एआईएमआईएम के पास अब सिर्फ के विधायक है। बाकी चार विधायक राजद में शामिल हो चुके हैं। एआईएमआईएम के इकलौते विधायक का अब तक पक्ष साफ नहीं है। 
विज्ञापन

Nitish Kumar to be Chief Minister for 8th time know the numbers
नीतीश कुमार-जीतन राम मांझी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
मांझी की पार्टी ने किया नीतीश को समर्थन का एलान
नीतीश के इस्तीफे के पहले ही जीतनराम मांझी की पार्टी का बयान आ गया। मांझी की पार्टी हम ने कहा कि हमारी पार्टी नीतीश कुमार के साथ है। जीतनराम मांझी की पार्टी के चार विधायक हैं। कांग्रेस विधायक शकील अहमद ने कहा है कि सब कुछ तय हो गया है। सूत्रों का कहना है कि नई नीतीश सरकार में 2015 की तरह तेजस्वी डिप्टी सीएम होंगे। कांग्रेस को विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी मिल सकती है।

भाजपा ने बताया बिहार के साथ धोखा
नीतीश के इस्तीफे के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जयसवाल ने कहा, आज जो कुछ हुआ वह बिहार की जनता के साथ धोखा है। यह उस जनादेश का उल्लंघन है जो बिहार की जनता ने दिया था। बिहार की जनता इसके कतई भी बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रेस कांफ्रेस में बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जयसवाल, बिहार के उप मुख्यमंत्री रहे तारकिशोर प्रसाद, विधायक नितिन नवीन जैसे नेता मौजूद रहे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed