लोकसभा चुनाव 2019: बिहार में 50 और महाराष्ट्र में 55 फीसदी मतदान
पहले चरण में बिहार में कुल चार सीटों पर मतदान हो रहा है। वहीं, महाराष्ट्र की सात और छत्तीसगढ़ की एक सीट पर आज मतदान हो रहा है। बिहार में मुकाबला मुख्यत: एनडीए बनाम महागठबंधन है। एनडीए में भाजपा, जदयू और लोजपा शामिल है, जबकि महागठबंधन में राजद, कांग्रेस, रालोसपा, हम और वीआईपी शामिल है। छत्तीसगढ़ में मुख्यत: भाजपा और कांग्रेस के बीच टक्कर है, जबकि महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की भिड़ंत कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन से है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Lok Sabha Election 2019 Phase 1:
बिहार की चार सीटों औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई में मतदान शुरू हो चुका है। यहां मुकाबला मुख्यत: एनडीए बनाम महागठबंधन है। एनडीए में भाजपा, जदयू और लोजपा शामिल है, जबकि महागठबंधन में राजद, कांग्रेस, रालोसपा, हम और वीआईपी शामिल है। लड़ाई कहीं भाजपा बनाम हम, कहीं लोजपा बनाम रालोसपा तो कहीं जदयू बनाम राजद है।
Maharashtra: Voting underway at a polling booth in Allapalli village, in Gadchiroli #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/6kImZ8kwPl
— ANI (@ANI) April 11, 2019
देश के 20 राज्यों की 91 सीटों पर आज हो रहे मतदान का हर अपडेट यहां क्लिक कर पढ़ें
बिहार
औरंगाबाद लोकसभा के इमामगंज के सलैया बूथ के पास मिला आईईडी बम
यहां की एकमात्र लोकसभा सीट बस्तर में वोटिंग हो रही है। यहां 13.77 लाख मतदाताओं के लिए 1,878 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 798 अति संवेदनशील, नक्सल संवेदनशील 534 केंद्र, राजनीतिक संवेदनशील 232 मतदान केंद्र और 314 सामान्य मतदान केंद्र हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को बस्तर की जनता से अपील की है कि वे मतदान अवश्य करें। मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट कर कहा है कि बस्तर अब न थमेगा, न रुकेगा, विकास की पथ पर आगे बढ़ेगा। अपने ट्वीट में सीएम भूपेश ने कहा है, बस्तर की जनता से अपील है कि कल अपने-अपने घरों से बाहर निकल कर मतदान अवश्य करें और लाल आतंक पर वोट से प्रहार करें।
बस्तर में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी मतदाताओं के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है। मालूम हो कि नारायणपुर में नक्सलियों ने आईईडी धमाका किया है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इधर, संगीनों के साये में मतदान जारी है और लोग बड़ी संख्या में उत्साहित होकर मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं।
भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री प्रेम कुमार गया में साइकिल पर सवार होकर मतदान करने निकले। वहीं, गया संसदीय क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी विजय मांझी ने बाराचट्टी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय में बने बूथ संख्या 298 पर मतदान किया।
बिहार के गया में 13 फीसदी, औरंगाबाद में 6.8 फीसदी जमुई में 5.87 फीसदी और नवादा में पांच फीसदी मतदान हुए हैं।
खबर है कि नवादा के रोह प्रखंड के बजवारा गांव में बूथ नम्बर 29 पर मतदान के लिए मतदाता ही नहीं पहुंचे। बजवारा और कर्मा गांव के ग्रामीणों ने पक्की सड़क नहीं बनने पर वोट बहिष्कार की घोषणा की थी।
महाराष्ट्र:
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर लोकसभा सीट के मतदान केंद्र संख्या 220 पर वोट किया। उन्होंने लोगों से बढ़ चढ़ कर मतदान में भाग लेने की अपील की। वह नागपुर लोकसभा सीट से निवर्तमान सांसद हैं और इस बार भाजपा उम्मीदवार हैं।
Maharashtra: Union Minister Nitin Gadkari cast his vote at polling booth number 220 in Nagpur parliamentary constituency #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/hSrlIySwUV
— ANI (@ANI) April 11, 2019
छत्तीसगढ़:
नक्सल प्रभावित बस्तर लोकसभा संसदीय सीट के लिए पहले ढाई घंटे में 14 फीसदी मतदान। सुबह 9.30 बजे तक लगभग 14 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है।
Chhattisgarh: Villagers in Dantewada turnout in large numbers to cast their votes for #LokSabhaElections2019 . On 9th April, BJP MLA Bheema Mandvi and four PSOs lost their lives in a naxal attack in Dantewada. pic.twitter.com/umDXQJhtne
— ANI (@ANI) April 11, 2019
सुबह 11 बजे तक 20.31 फीसदी मतदान हुए हैं। शुरुआती दो घंटे में जहां मतदान की गति काफी धीमी रही थी, वहीं सुबह नौ से 11 बजे के बीच इसमें इजाफा दिखा। सुबह 10 बजे तक 14 फीसदी, तो 11 बजे तक 20.31 फीसदी मतदान हो चुके हैं।
महाराष्ट्र
गढ़चिरौली लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत इटापल्ली में एक मतदान केंद्र के पास आईईडी ब्लास्ट की खबर है। एएनआई के अनुसार, नक्सलियों ने यह धमाका किया है। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Maharashtra: IED blast by naxals near a polling booth in Etapalli in Gadchiroli district, no injuries reported
— ANI (@ANI) April 11, 2019
Voter turnout till 3 pm in Maharashtra is 46.13%. #IndiaElections2019 pic.twitter.com/MelIt4PLZd
— ANI (@ANI) April 11, 2019
Bihar: Visuals from Jamui where the EVMs and VVPATs are being taken to the strong room as the polling for the first phase of Lok Sabha Elections has concluded there. #IndiaElections2019 pic.twitter.com/EUZMNx8Jog
— ANI (@ANI) April 11, 2019