फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar Election Paliganj Constituency Sandeep saurav, Jai Vardhan Yadav, cpi( m), rjd

सीट का समीकरण: पहले 12 चुनाव में 10 दो चेहरों के नाम रहे, पिछले सात चुनाव में पालीगंज ने छह अलग चेहरों को चुना

Wed, 29 Oct 2025 08:07 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 29 Oct 2025 08:07 PM IST
सार

बिहार की विधानसभा सीटों से जुड़ी खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज बात पालीगंज सीट की करेंगे। इस सीट पर मौजूदा समय में भाकपा (माले) संदीप सौरभ विधायक हैं।

विज्ञापन
Bihar Election Paliganj Constituency Sandeep saurav, Jai Vardhan Yadav, cpi( m), rjd
बिहार चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में विधानसभा चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। सियासी दलों का प्रचार भी पूरे जोर पर है। हर दल ने वादों का पिटारा भी खोल दिया है। नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप भी लगा रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 121 सीटों के लिए 1314 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इस चरण में 6 नवंबर को मतदान होना है। वहीं, दूसरे चरण की 122 सीटों के लिए 1302 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को मतदान होना है। नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। इस सियासी हलचल के बीच अमर उजाला की खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज पालीगंज विधानसभा सीट की बात करेंगे। इस सीट से एलजेपीआर से सुनिल कुमार को टिकट मिला है। वहीं भाकपा (माले) से संदीप सौरभ मैदान में हैं। 

विज्ञापन

कब है बिहार में चुनाव

बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। पहले चरण में 6 नवंबर को121 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग होगी। इस बार राज्य में कुल 7.43 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें लगभग 14 लाख नए मतदाता शामिल हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे। 

  • पहले चरण में मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर जिलों में चुनाव होगा। 
  • दूसरे चरण में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई जिलों में चुनाव होगा। 
  • सीट का समीकरण सीरीज की सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन

अब जानें  पालीगंज सीट के बारे में 

बिहार के 38 जिलों में से एक जिला पटना भी है। पटना जिला छह अनुमंडल और 23 ब्लॉक में बंटा है। जिले में 14 विधानसभा सीटें हैं। इनमें मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार, पटना साहिब, फतुहा, दानापुर, मनेर, फुलवारी (एससी), मसौढ़ी (एससी), पालीगंज, बिक्रम शामिल हैं। ‘सीट का समीकरण’ सीरीज में आज पालीगंज विधानसभा सीट की बात करेंगे। पालीगंज सीट पर पहली बार चुनाव 1952 में चुनाव हुआ था। 

विज्ञापन

कब कौन-कौन जीता चुनाव

1952- कांग्रेस के राम लखन सिंह यादव को जीत मिली। 

1957- प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के चंद्रदेव प्रसाद वर्मा को जीत मिली।

1962-  कांग्रेस के राम लखन सिंह यादव को जीत को जीत मिली। 

1967- संसोपा के चंद्रदेव प्रसाद वर्मा को जीत मिली। 

1969-  संसोपा के चंद्रदेव प्रसाद वर्मा को जीत मिली। 

1972-  कांग्रेस (ओ) के कन्हाई सिंह को जीत मिली। 

1977 -  निर्दलीय उम्मीदवार को कन्हाई सिंह को जीत मिली।

1980 - कांग्रेस (यू) राम लखन सिंह यादव को जीत मिली। 

1985-   कांग्रेस के राम लखन सिंह यादव को जीत मिली। 

1990 - कांग्रेस के राम लखन सिंह यादव को लगातार तीसरी और कुल पांचवीं बार पालीगंज सीट से जीत मिली। 

1991-  राम लखन सिंह के इस्तीफा के बाद से यहां हुए उपचुनाव मे जनता दल के चंद्रदेव प्रसाद वर्मा को जीत मिली। 

1995-  जनता दल के चंद्रदेव प्रसाद वर्मा को जीत मिली। ये वर्मा की कुल पांचवीं जीत थी। 

1996- इस उपचुनाव में भाजपा के जर्नादन शर्मा को जीत मिली। 

2000-  राजद के दिनानाथ सिंह को जीत मिली। 

फरवरी 2005- भाकपा (माले) के नंद कुमार नंदा को जीत मिली। 

अक्तूबर 2005- भाकपा (माले) के नंद कुमार नंदा एक बार फिर जीते। 

2010-  भाजपा के उषा विद्यार्थी को जीत मिली।  

2015-  राजद के जयवर्धन यादव को जीत मिली। 

2020-  भाकपा (माले) संदीप सौरभ  को जीत मिली।  


इस बार इन चेहरों के बीच मुकाबला
2025 के विधानसभा चुनाव में पालीगंज सीट से कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। 2020 में जीतने वाले संदीप सौरभ एक बार फिर भाकपा (माले) के टिकट पर मैदान में हैं। वहीं, एनडीए की ओर से लोजपा के सुनील कुमार मैदान में हैं। 2020 में लोजपा यहां तीसरे नंबर पर रही थी। वहीं, जन सुराज ने श्याम नंदन शर्मा को टिकट दिया है। जबकि, आम आदमी पर्टी से शिवनाथ कुमार मैदान में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed