फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar Election 2025 Mahagathbandhan Seat Sharing formula in turmoil INDIA Alliance news and updates

Bihar: प्रचार अभियान शुरू, अब तक सीट शेयरिंग को लेकर उलझ रहा महागठबंधन; इन सात सीटों पर होगा इंडिया vs इंडिया

Sat, 18 Oct 2025 03:08 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 18 Oct 2025 03:08 PM IST
सार

कांग्रेस ने 48 और वाम दलों ने 18 उमीदवारों के नामों का एलान किया है। कांग्रेस और आरजेडी ने 5 सीटों पर अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं। तीन सीटों पर वाम और कांग्रेस, एक सीट पर वीआईपी और आरजेडी में मुकाबला होगा। 

विज्ञापन
Bihar Election 2025 Mahagathbandhan Seat Sharing formula in turmoil INDIA Alliance news and updates
महागठबंधन में रार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 121 पर नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। मतदान 6 नवंबर को होगा। नामाकन खत्म होने के साथ ही विपक्षी गठबंधन में खींचतान तेज हो गई है। 114 सीटों पर महागठबंधन एनडीए से मुकाबला करेगा। जबकि 7 सीटो पर इंडिया गठबंधन आपस में ही मुकाबला करेगा। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने 48 और वाम दलों ने 18 उमीदवारों के नामों का एलान किया है। कांग्रेस और आरजेडी ने 5 सीटों पर अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं। तीन सीटों पर वाम और कांग्रेस, एक सीट पर वीआईपी और आरजेडी में मुकाबला होगा। नाराज चल रहे वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वे डिप्टी सीएम बनेंगे। राज्यसभा नहीं जाएंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम का कहना है कि, तेजस्वी यादव महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर फैसला नहीं ले पा रहे हैं। कई सीटों पर क्रॉस डिमांड है। गठबंधन में 6 पार्टियां हैं, सबकी अपनी डिमांड है। कुछ घंटे में सब कुछ क्लियर हो जाएगा। कुटुंबा विधानसभा सीट से राजद से सुरेश पासवान के चुनाव लड़ने की चर्चा पर राजेश राम ने कहा- चुनाव में फ्रेंडली फाइट नहीं होगी। यहां सीधी लड़ाई होती है। सभी फैसला तेजस्वी जी के हाथ में हैं। इंडिया गठबंधन उनका नेतृत्व मानता है और हम उनके अंतिम फैसले की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

यहां पर आमने-सामने इंडिया गठबंधन


लालगंज सीट:  राजद ने शिवानी शुक्ला (पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला की बेटी) को उतारा है। जबकि यहां कांग्रेस से आदित्य कुमार राजा मैदान में हैं।

वैशाली सीट: राजद ने हाल ही में पार्टी में शामिल हुए अजय कुशवाहा को टिकट दिया है। कांग्रेस ने यहां से ई. संजीव सिंह को उतारा है।

राजापाकर सीट: कांग्रेस की प्रतिभा कुमारी उम्मीदवार हैं। तो सीपीआई(एमएल) से मोहित पासवान खड़े हो गए हैं।

रोसड़ा सीट: कांग्रेस के बंके रवि और सीपीआई(एमएल) के लक्ष्मण पासवान ने भी नामांकन कर दिया है।

बिहारशरीफ सीट: कांग्रेस के उमेर खान ने नामांकन किया है। साथ ही सीपीआई के शिव प्रसाद यादव उर्फ सरदार जी ने भी नामांकन किया है।

बख्खड़ा सीट: कांग्रेस के प्रकाश दास और सीपीआई के अवधेश कुमार राय ने नामांकन किया है।

तारापुर सीट: राजद के अरुण साह और बीएसपी के सुमलदेव बिंद ने नामांकन किया है।

दूसरी तरफ, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है। उन्होंने कहा- हमने महागठबंधन के साथ गठबंधन बनाने के लिए काफी कोशिश की, लेकिन गठबंधन नहीं हो सका। हमने फैसला किया है कि हम अकेले चुनाव लड़ेंगे। मुझे उम्मीद है कि चुनाव के पहले चरण में हम अच्छी संख्या में सीटें जीतेंगे। पशुपति पारस लोजपा (आर) अध्यक्ष चिराग पासवान के चाचा है। उन्होंने 25 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए है। एक सीट पर बेटे को भी उतारा है। पांच सीटें ऐसी हैं, जिस पर उन्होंने चिराग के प्रत्याशियों के खिलाफ अपने कैंडिडेट उतार दिए हैं। माना जा रहा है कि पारस चिराग को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसका फायदा महागठबंधन को हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed