{"_id":"5fa67e36c64fbf3bbc33e9af","slug":"bihar-election-2020-people-will-ensure-nitish-kumar-retires-after-this-poll-says-sanjay-raut","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Assembly Election 2020: नीतीश के 'अंतिम चुनाव' पर संजय राउत का तंज, बोले- जनता इस बार रिटायर कर देगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bihar Assembly Election 2020: नीतीश के 'अंतिम चुनाव' पर संजय राउत का तंज, बोले- जनता इस बार रिटायर कर देगी
Sat, 07 Nov 2020 05:54 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 07 Nov 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
संजय राउत
- फोटो : ANI
BIhar Election 2020: शिवसेना सांसद संजय राउत ने शनिवार को कहा कि बिहार के मतदाताओं को इस विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार को रिटायर कर देना चाहिए। संजय राउत ने यह बयान नीतीश कुमार के उस बयान के बाद दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि यह मेरा आखिरी चुनाव है।
विज्ञापन
संजय राउत ने कहा कि नीतीश कुमार जी बड़े नेता हैं। नीतीश जी बहुत बड़े नेता हैं। वो अपनी पारी खेल चुके हैं। अगर कोई नेता कहता है कि ये मेरा आखिरी चुनाव है तो उन्हें सम्मान के साथ विदाई देनी चाहिए। बिहार की जनता इस विदाई के मौके का इंतजार कर रही थी। इस चुनाव में जनता उनको रिटायर कर देगी।
विज्ञापन
#WATCH | नीतीश जी बहुत बड़े नेता हैं। वो अपनी पारी खेल चुके हैं। अगर कोई नेता कहता है कि ये मेरा आखिरी चुनाव है तो उन्हें सम्मान के साथ विदाई देनी चाहिए। बिहार की जनता इस विदाई के मौके का इंतज़ार कर रही थी। इस चुनाव में जनता उनको रिटायर कर देगी: शिवसेना नेता संजय राउत pic.twitter.com/Ju2puHzSY7
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 7, 2020
गुरुवार को एनडीए की ओर से बिहार के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार नीतीश कुमार ने एक रैली में कहा था कि अंत भला तो सब भला। सात नवंबर को बिहार के तीसरे चरण का और मेरा आखिरी चुनाव है। क्या आप जदयू उम्मीदवार को वोट देंगे या नहीं। नीतीश कुमार के इस बयान के बाद से राजनीति गलियारे में कयासों की बौछार लग गई कि क्या नीतिश सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने वाले हैं।