फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Big relief for those traveling home for Holi: Railways will run 1410 special trains for Bihar and UP

होली पर घर जाने वालों के लिए बड़ी राहत: रेलवे चलाएगा 1410 स्पेशल ट्रेन, UP-बिहार के लिए चलेगी इतनी रेलगाड़ियां

Fri, 06 Feb 2026 03:23 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 06 Feb 2026 03:23 PM IST
सार

आगामी होली उत्सव के दौरान यात्रियों की आरामदायक और परेशानी मुक्त यात्रा सुनिश्चित करने के लिए, भारतीय रेलवे ने अपने नेटवर्क पर 1,410 से अधिक होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन की योजना बनाई है। इन विशेष सेवाओं का उद्देश्य त्योहारी अवधि के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करना और प्रमुख गंतव्यों के बीच सुगम संपर्क सुनिश्चित करना है। देखें रूट...

विज्ञापन
Big relief for those traveling home for Holi: Railways will run 1410 special trains for Bihar and UP
होली पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

होली का त्योहार नजदीक आते ही देशभर में यात्रियों की आवाजाही तेज होने लगी है। रंगों के इस पर्व को मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने अपने घरों की ओर रवाना होंगे। ऐसे में रेलवे ने स्टेशन पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने खास तैयारी की है। रेलवे ने एलान किया है कि होली 2026 के दौरान रिकॉर्ड 1410 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। वहीं जरूरत पड़ने पर इन ट्रेनों की संख्या 1500 तक बढ़ाई जा सकती है। रेलवे ने साल 2025 में होली के लिए कुल 1144 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया था।

विज्ञापन


किस जोन के लिए कितनी ट्रेनें 
रेल मंत्रालय ने अलग अलग जोन के हिसाब से होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन तय किया है। इसमें पूर्व मध्य रेलवे सबसे आगे है। यहां से 285 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी। इसके बाद पश्चिम रेलवे पश्चिमी रूटों पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए 231 ट्रेन चलाए जाने की योजना है। वहीं, मध्य रेलवे की ओर से 209 होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जबकि दक्षिण मध्य रेलवे कुल 160 ट्रेनों का संचालन करेगा। इसके अलावा उत्तर रेलवे 108 और उत्तर पश्चिम रेलवे 71 स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना पर काम कर रहा है। कनेक्टिविटी को और मजबूत करने के लिए उत्तर मध्य रेलवे द्वारा 66 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। वहीं पूर्वोत्तर रेलवे और पूर्व तटीय रेलवे दोनों ही 62-62 ट्रेनों का संचालन करेंगे।
विज्ञापन


होली के मौके को देखते हुए रेलवे ने बाकी जोन के लिए भी स्पेशल ट्रेनों का प्लान तैयार किया है। दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा 47 ट्रेनें चलाई जाएंगी। जबकि पश्चिम मध्य रेलवे ने 43 होली स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना बनाई है। दक्षिण रेलवे 39 स्पेशल ट्रेनें और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे 15 ट्रेनें चलाएगा। वहीं, क्षेत्रीय जरूरतों को देखते हुए कोंकण रेलवे ने 9 और पूर्वोत्तर सीमा रेलवे ने 2 होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। रेल मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय रेल हर बड़े त्योहार के दौरान यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सुचारू परिचालन सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: UP SIR: मतदाता सूची में दावा-आपत्ति के लिए समय सीमा एक माह और बढ़ी, अब 6 मार्च तक नाम जुड़वा सकेंगे


बिहार, झारखंड और पूर्वी यूपी के लिए इतनी ट्रेनें
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एक माह पूर्व स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। क्योंकि अगर समय रहते अतिरिक्त ट्रेनें न चलाई जाती है तो टिकटों की मारामारी बढ़ जाती है। प्लेटफार्म पर भीड़ बेकाबू हो जाती है और यात्रियों की सुरक्षा पर भी असर पड़ता है। इसी वजह से इस बार रेलवे ने पहले से कहीं बड़ा और ज्यादा आक्रामक प्लान तैयार किया है। स्पेशल ट्रेन चलाने की मामले में रेलवे का ईस्ट सेंट्रल रेलवे इस बार सबसे आगे है। बिहार, झारखंड और पूर्वी यूपी से आने जाने वाले यात्रियों की भारी संख्या को देखते हुए यहां 285 होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

यह होली स्पेशल ट्रेनें अतिरिक्त फेरे के तौर पर चलाई जाती है। ताकि त्योहार के दौरान बढ़ी हुई भीड़ को संभाला जा सके। ये ट्रेनें खासतौर पर ज्यादा भीड़ वाले रूट्स पर डायरेक्ट कनेक्टिविटी देंगी। रेलवे ने यह भी संकेत दिया है कि कई स्पेशल ट्रेनों में स्लीपर और जनरल कोच की संख्या ज्यादा रखी जाएगी, ताकि आम यात्रियों को ज्यादा राहत मिल सके। रेलवे का मुख्य मकसद वेटिंग लिस्ट को कंट्रोल में रखना है, ताकि यात्रियों को मजबूरी में जोखिम उठाकर यात्रा न करनी पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed