{"_id":"5dba3f5f8ebc3e012f282a8b","slug":"big-and-important-news-stories-of-31th-october-updates-on-amar-uajla","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर
Thu, 31 Oct 2019 07:26 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 31 Oct 2019 07:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है, यहां उन्हीं अहम खबरों की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में आज से नया निजाम, बदल गया 72 साल पुराना इतिहास
जम्मू-कश्मीर का इतिहास और भूगोल दोनों बुधवार और बृहस्पतिवार की दरमियानी रात से बदल गए। अब जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दो केंद्रशासित प्रदेश हो गए हैं। जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक, 2019 के मुताबिक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दो केंद्रशासित प्रदेश में बंट गए। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार देर रात इसकी अधिसूचना जारी की।
विज्ञापन
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
आज से पूरी तरह लागू होगा संविधान, लाखों लोगों को मिलेगी नौकरी और जमीन का हक
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने के साथ प्रशासनिक और अन्य विभागीय स्तर पर व्यवस्थाओं में बदलाव आएगा। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में 106 केंद्रीय कानून सीधे तौर पर लागू हो जाएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
राष्ट्रीय एकता दिवस: सरदार पटेल की जयंती पर आज स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जाएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जंयती पर गुजरात के केवड़िया में स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर जाकर राष्ट्र की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस अवसर पर पीएम मोदी एकता दिवस परेड में हिस्सा लेंगे और टेक्नोलॉजी डेमोंस्ट्रेशन साइट भी जाएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
छठ पूजा 2019: नहाय खाय के साथ शुरू होगा महापर्व, सूर्य को अर्घ्य देते समय इस बात जरूर रखें ध्यान
सूर्य की उपासना का महापर्व छठ (सूर्यषष्ठी) व्रत नहाय खाय के साथ आज से शुरू हो जाएगा। सूर्य उपासना के तीन दिवसीय महाव्रत को लेकर लोगों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पहले दिन शुद्धता और पवित्रता के साथ व्रत का संकल्प लिया जाएगा। दूसरे दिन (पंचमी खरना) कुलदेवता की पूजा होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली-एनसीआर की हवा में फूल रहीं सांसेंः स्कूलों में मास्क बांटेगी सरकार, अभिभावकों को हिदायत
सर्दियों की दस्तक के साथ ही दिल्ली-एनसीआर की हवा जहरीली हो चली है। सांसें फूलने लगी हैं। दिल्ली के पड़ोसी राज्यों उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के खेतों में जलने वाली पराली ने एनसीआर की हवा में विष घोल दिया है। गैस चैंबर में तब्दील हो चुके एनसीआर में गाजियाबाद ( एक्यूआई 478) में सबसे ज्यादा प्रदूषण की मार है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
जम्मू-कश्मीरः आज से अदालतों में रजिस्ट्रेशन बंद, 40 पब्लिक प्रासिक्यूटर के पद भी खत्म
जम्मू कश्मीर की अदालतों में वीरवार से बहुत कुछ बदल जाएगा। केंद्र के कानून सीधे तौर पर जम्मू कश्मीर में लागू होंगे। अदालतों में आरपीसी की जगह आईपीसी के तहत आपराधिक मामलों पर सुनवाई होगी। अदालतों में अचल संपत्ति मामलों का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली पुलिस को आज मिलेगा नया मुख्यालय, गृह मंत्री करेंगे उद्घाटन
दिल्ली पुलिस को आज नया मुख्यालय मिल जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सुबह इसका उद्घाटन करेंगे। इसके बाद तीन चरणों में अधिकारी नई दिल्ली के जय सिंह रोड स्थित इस नए मुख्यालय में शिफ्ट हो जाएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
आज भारत पहुंचेंगी जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल, वार्ता में कश्मीर नहीं होगा शामिल
जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल गुरुवार को अपना भारतीय दौरा शुरू करेंगी। इस दौरे पर वह विभिन्न भारतीय नेताओं से मुलाकात करने और करीब 20 समझौतों पर हस्ताक्षर करने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। लेकिन इस वार्ता के दौरान दोनों नेताओं के बीच कश्मीर को लेकर चर्चा नहीं होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर