फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bidi smoking costed billions to Indian Government in year 2017

आपके स्वास्थ्य के साथ देश के 'स्वास्थ्य' को भी खराब कर रहा धूम्रपान

Mon, 31 Dec 2018 02:12 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: Gaurav Pandey Updated Mon, 31 Dec 2018 02:12 AM IST
सार

  • साल 2017 में बीड़ी ने लगाई देश को 805.5 अरब रुपयों की चपत
  • देश में स्वास्थ्य पर होने वाले कुल खर्च का 2 फीसदी है 805.5 अरब रुपया
  • देश की कुल जीडीपी का 0.5 फीसदी हिस्सा है 805.5 अरब रुपया
  • 2016-17 में बीड़ी से देश को हासिल हुए केवल 4.17 अरब रुपये का राजस्व

विज्ञापन
Bidi smoking costed billions to Indian Government in year 2017
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

धूम्रपान सिर्फ आपके स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि देश के लिए स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदायक साबित हो रहा है। एक हालिया अध्ययन में यह दावा किया गया है कि बीड़ी पीने के कारण हुई बीमारियों और असामयिक मौत से भारत को 2017 में 805.5 अरब रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


‘सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी रिसर्च’ (सीपीपीआर) का यह अध्ययन ‘टोबैको कंट्रोल’ पत्रिका में प्रकाशित हुआ। शोधकर्ताओं के अनुसार, बीड़ी में सामान्य सिगरेट के मुकाबले भले ही तंबाकू कम होता हो लेकिन निकोटिन का स्तर ज्यादा होता है। बीड़ी चूंकि बेहद धीरे-धीरे जलती है इसलिए उसे पीने वाले व्यक्ति के शरीर में ज्यादा रसायन प्रवेश कर जाता है। 
विज्ञापन


आर्थिक नफा-नुकसान के संबंध में किए गए पहले अध्ययन से साफ हुआ है कि बीमारियों और असामयिक मौत से भारत को 805.5 अरब रुपये का नुकसान हुआ है। सीधे खर्च जैसे मेडिकल जांच, दवाएं, डॉक्टर की फीस, अस्पताल का खर्च, आना-जाना आदि मिलाकर करीब 168.7 अरब रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, अप्रत्यक्ष खर्च जैसे रिश्तेदारों के रहने और देखभाल और आय जरिया बंद होने से 811.2 अरब रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है बीड़ी को लेकर चिंता का कारण

बीड़ी भारत में बहुत लोकप्रिय है और धूम्रपान में शामिल तंबाकू का 81 प्रतिशत हिस्सा इसमें इस्तेमाल होता है। देश में 15 साल से ज्यादा उम्र के 7.2 करोड़ लोग इसका उपयोग करते हैं। बीड़ी पीने से कई तरह के कैंसर, क्षयरोग और फेफड़े संबंधी बीमारियां होती हैं। हालांकि, इस पर सिगरेट के मुकाबले बहुत कम कर लगता है।

गरीब व मध्यम वर्ग की पहली पसंद का कारण

बीड़ी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है लेकिन सस्ता और हर जगह आसानी से उपलब्ध होने के कारण गरीब या फिर मध्यम वर्ग की यह पहली पसंद है। एक बीड़ी के बंडल का औसत दाम करीब 4 रुपया है जबकि इतने में एक सिगरेट मिलना मुश्किल है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed