फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bhutan's PM Tshering Tobgay met Prime Minister Modi, said- friendship with India will remain unbroken

India-Bhutan: भूटान के पीएम शेरिंग तोबगे ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, कहा- भारत के साथ अटूट रहेगी दोस्त

Mon, 21 Oct 2024 09:43 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Mon, 21 Oct 2024 09:43 PM IST
सार

भूटान के पीएम शेरिंग तोबगे ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ दिल्ली में हाइड्रोजन बस में यात्रा की। उन्होंने कहा कि भारत के साथ हमारी दोस्ती अटूट रहेगी। हम इस दोस्ती को और मजबूत बनाएंगे।  

विज्ञापन
Bhutan's PM Tshering Tobgay met Prime Minister Modi, said- friendship with India will remain unbroken
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करते भूटान के पीएम शेरिंग तोबगे। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत की यात्रा पर आए भूटान के पीएम दोशा शेरिंग तोबगे ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे अपने मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर मुझे हमेशा खुशी होती है। भारत सरकार और भारत के लोगों की सद्भावना और दृढ़ सहयोग के लिए आभार व्यक्त करता हूं। भारत के साथ हमारी दोस्ती अटूट रहेगी। हम इस दोस्ती को और मजबूत बनाएंगे। 

विज्ञापन


वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान को भारत का बहुत खास मित्र बताया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में दोनों देशों के बीच सहयोग और भी बेहतर होगा। एक्स पर पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे से दिल्ली में मिलकर प्रसन्नता हुई। भूटान भारत का बहुत खास मित्र है और आने वाले समय में हमारा सहयोग और भी बेहतर होता रहेगा।
विज्ञापन


वहीं भूटान के पीएम शेरिंग तोबगे ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ दिल्ली में हाइड्रोजन बस में यात्रा की। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि खुशी है कि भूटान के पीएम बस की शोभा बढ़ा रहे हैं। उनकी मौजूदगी से हरित हाइड्रोजन संदेश को फैलाने में मदद मिलेगी। इन 15 बसों से हम विस्तार करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस में यात्रा के बाद भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने कहा कि मैंने बस यात्रा का आनंद लिया। मुझे केंद्रीय मंत्री ने अद्भुत वाहन से परिचित कराया। खास बात यह है कि बस कई सारे लोगों को ले जा सकती है। जबकि यह पानी के अलावा कुछ भी वेस्ट नहीं करती है। पानी को भी अपशिष्ट उत्पाद नहीं कहा जा सकता है।


भूटान के प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं भारत में पला-बढ़ा हूं। मैं 5 से 16 साल की उम्र तक भारत के एक बोर्डिंग स्कूल में रहा। अगर मैं अच्छा निकला हूं तो आप जानते हैं कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है। मेरे पास स्कूल की सबसे अच्छी यादें हैं। भारत और भूटान बहुत मजबूत हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed