फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bhupesh Baghel Big Statement Said That Congress government will be formed in UP under the leadership of Priyanka Gandhi

दावा: कांग्रेस के इस बड़े नेता ने दिया बड़ा बयान, कहा- प्रियंका गांधी के नेतृत्व में बनेगी यूपी में कांग्रेस की सरकार

Sun, 10 Oct 2021 06:36 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Sun, 10 Oct 2021 06:36 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ चुनाव पर्यवेक्षक और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बनारस की रैली में एलान करतेहुए कहा कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में ही राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

विज्ञापन
Bhupesh Baghel Big Statement Said That Congress government will be formed in UP under the leadership of Priyanka Gandhi
प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्या प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की ओर से बतौर मुख्यमंत्री का चेहरा होंगी। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक के तौर पर तैनात किए गए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बनारस की किसान न्याय रैली में खुले आम इसका संकेत ये कह कर दिया कि उत्तर प्रदेश में प्रियंका जी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। भूपेश बघेल के इस एलान के बाद राजनैतिक हल्कों में चर्चाएं तो बढ़ ही गई हैं, बल्कि कांग्रेस के अंदरखाने भी बहुत चर्चाएं शुरू हो गई हैं। 

विज्ञापन


बनारस में आयोजित किसान रैली में बघेल ने कहा कि प्रियंका के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सरकार बनेगी। यही नहीं, उन्होंने यह भी कहा किसानों दलितों अनुसूचित जनजाति के हितों में सभी फैसले तभी हो पाएंगे, जब प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की उत्तर प्रदेश में सरकार बनेगी। भूपेश बघेल का यह बयान तब आया है जब उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा इसको लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि भूपेश बघेल का यह बयान एक राजनीतिक रैली में दिया गया है, इसलिए इसके कोई विशेष मायने नहीं रखते हैं। निश्चित तौर पर कांग्रेस के लोगों का यह मत है कि उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी बड़ी जिम्मेदारी के साथ सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में बीते कुछ समय से लगातार इस बात की मांग उठती आ रही है कि प्रियंका गांधी को बड़ी जिम्मेदारी की घोषणा के साथ मैदान में उतरना चाहिए। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री ने बताया कि ऐसा करने से कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में न सिर्फ बढ़त मिलेगी, बल्कि वह लड़ाई में आकर मजबूत दावेदारी भी कर सकती है। 

उनका कहना है कि अभी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के लिए कोई भी बहुत बड़ा चेहरा सामने नहीं है, जिसके दम पर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस चुनावी मैदान में सपा बसपा और भाजपा को चुनौती दे। ऐसे में प्रियंका गांधी का आधिकारिक तौर पर बतौर मुख्यमंत्री के चेहरे को प्रोजेक्ट करना पार्टी के लिए फायदेमंद सौदा साबित हो सकता है। 

बीते कुछ महीने में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के चेहरे के तौर पर सिर्फ प्रियंका गांधी का ही चेहरा सामने आ रहा है। कुछ बड़े नाम या तो पार्टी छोड़कर चले गए या वह इतने सक्रिय नहीं हो पाए। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि हालांकि उत्तर प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, आराधना मिश्रा, प्रमोद तिवारी, सलमान खुर्शीद जैसे चेहरे और नाम तो जरूर है, लेकिन इनके दम पर उत्तर प्रदेश मैं चुनावी नैया पार नहीं लगाई जा सकती। इसलिए उत्तर प्रदेश में एक ऐसे यादव जातिगत समीकरण को साधने वाले किसी बड़े चेहरे को सामने लाया जाए या फिर प्रियंका गांधी जैसा चेहरा उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का बेड़ा पार लगा सकता है। 


बघेल का कोई भी बयान बहुत नपा तुला ही होता है। इसलिए प्रियंका गांधी को पर मुख्यमंत्री का चेहरा प्रोजेक्ट करने जैसी बात कहना जुबान फिसलने जैसा नहीं हो सकता। वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषण जीडी शुक्ला कहते हैं निश्चित तौर पर आलाकमान में कहीं न कहीं प्रियंका गांधी को बतौर मुख्यमंत्री पेश किए जाने की बात चल रही होगी तभी भूपेश बघेल ने भरे मंच से एक बड़े चुनावी कार्यक्रम के दौरान यह बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed