{"_id":"5bd4c22dbdec2269a20782b6","slug":"bhima-koregaon-violence-supreme-court-refuses-to-reconsider-the-arrest-of-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीमा-कोरेगांव हिंसा: सुप्रीम कोर्ट का कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर पुनर्विचार से इनकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भीमा-कोरेगांव हिंसा: सुप्रीम कोर्ट का कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर पुनर्विचार से इनकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 28 Oct 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने भीमा-कोरेगांव हिंसा मामले में पांच कथित नक्सल समर्थकों की गिरफ्तारी से संबंधित अपने फैसले पर पुनर्विचार से इनकार कर दिया। मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति एएम खानविलकर और डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ ने कहा कि इतिहासकार रोमिला थापर की पुनर्विचार याचिका और उसके समर्थन में दिए आधारों को देखने के बाद 28 सितंबर के फैसले पर पुनर्विचार का कोई कारण नहीं बनता। थापर ने पुनर्विचार याचिका पर ओपन कोर्ट में सुनवाई की भी गुहार की थी, लेकिन पीठ ने इसे भी खारिज कर दिया।
विज्ञापन
नियमों के मुताबिक, फैसला सुनाने वाली पीठ ही पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई करती है। तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति एएम खानविलकर और डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ ने 28 सितंबर को बहुमत (2:1) के आधार पर मामले में फैसला सुनाया था। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं। लिहाजा वर्तमान मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने पीठ के दो अन्य सदस्यों के साथ पुनर्विचार याचिका पर निर्णय लिया।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने 28 सितंबर को अपने फैसले में कहा था कि भीमा-कोरेगांव हिंसा मामले में पांच कथित नक्सल समर्थकों की गिरफ्तारी का मामला महज सरकार के लिए असहमति का भाव रखने या अलग राजनीतिक विचारधारा रखने से नहीं जुड़ा है, बल्कि प्रतिबंधित संगठन के सदस्यों के साथ उनके संबंधों और संगठन की गतिविधियों में शामिल होने से जुड़ा है।
विज्ञापन
कोर्ट ने पांचों कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की जांच के लिए एसआईटी गठित करने की थापर सहित पांच हस्तियों की मांग ठुकरा दी थी। साथ ही कहा था कि आरोपी अपने मनमुताबिक जांच एजेंसी नहीं चुन सकते और न ही यह कह सकते हैं कि उनके मुताबिक जांच हो।