फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bhima Koregaon: Amit Shah fires on Rahul Gandhi and said only place for idiocy is Congress

भीमा कोरेगांव: भाजपा ने राहुल को बताया निर्लज्ज, शाह ने कहा- मूर्खता के लिए एक जगह है कांग्रेस

Fri, 28 Sep 2018 01:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 28 Sep 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
Bhima Koregaon: Amit Shah fires on Rahul Gandhi and said only place for idiocy is Congress
अमित शाह-राहुल गांधी

भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसला आने के बाद भाजपा कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला है। वहीं भाजपा प्रवक्ता ने राहुल गांधी को निर्लज्ज बताया है। भाजपा के आरोपों से तिलमिलाई कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी पर बड़ा आरोप लगाया है। पार्टी ने अमित शाह और नरेंद्र मोदी के आईएसआईएस से संबंध होने का दावा किया है। बता दें कि उच्चतम न्यायालय ने कोरेगांव-भीमा हिंसा प्रकरण के सिलसिले में पांच कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के मामले में हस्तक्षेप करने से शुक्रवार को इंकार करने के साथ ही इन गिरफ्तारियों की जांच के लिये विशेष जांच दल गठित करने का आग्रह भी ठुकरा दिया। 

विज्ञापन


दरअसल, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी भाजपा पर हमला किया था। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था, 'नए भारत में सिर्फ एक ही एनजीओ के लिए जगह है और उसका नाम आरएसएस है। बाकी सभी एनजीओ बंद कर देने चाहिए। सभी कार्यकर्ताओं को जेल भेज दीजिए और शिकायत करने वाले को गोली मार दीजिए। नए भारत में आपका स्वागत है।'
विज्ञापन


राहुल गांधी द्वारा 28 अगस्त को किए इस ट्वीट का शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने जवाब दिया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, 'मूर्खता के लिए केवल एक जगह है और वह कांग्रेस है। 'भारत के टुकड़े-टुकड़े गैंग', माओवादी, नकली कार्यकर्ता और भ्रष्ट तत्वों का समर्थन कीजिए। उन सभी को बदनाम करें जो ईमानदार हैं और काम कर रहे हैं। राहुल गांधी की कांग्रेस में आपका स्वागत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस का नक्सलियों से गठबंधन है। आज कांग्रेस का पर्दाफाश हुआ है। अदालत ने माना कि बदले की भावना से कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि अदालत ने सबूतों को भी माना है। राहुल पर हमला करते हुए संबित पात्रा ने कहा कि राहुल की राजनीति राष्ट्र की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। आज राष्ट्र हित, सुरक्षा की जीत हुई है। उच्चतम न्यायालय का आदेश कांग्रेस की हार है। राहुल को आज सिर झुकाना चाहिए। कांग्रेस भारत तोड़ने के समर्थन में है। उन्होंने राहुल को निर्लज्ज करार दिया।

उन्होंने गांधी से सवाल पूछते हुए कहा कि राहुल जी आप बार-बार राष्ट्रद्रोहियों के साथ खड़े क्यों नजर आते हैं? आप राष्ट्र प्रेमियों के साथ क्यों नहीं खड़े होते। सर्जिकल स्ट्राइक के समय राहुल गांधी देश की सेना के साथ शौर्यता और साहस के साथ नहीं बल्कि खून की दलाली से जोड़कर देखने का दुस्साहस किया था और आज आप अर्बन नक्सल के साथ खड़े हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस का एक ही नारा है- मोदी को हटाना है, अब चाहे पाकिस्तान हटा दे या माओवादी हटा दें लेकिन देश की जनता राष्ट्र सुरक्षा और मोदी जी के साथ है। जहां भाजपा की सरकार है वहां अफरातफरी का माहौल बनाना है इसकी राहुल गांधी शिक्षा दे रहे हैं। 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि कार्यकर्ताओं पर उच्चतम न्यायालय का फैसला साबित करता है कि राज्य पुलिस की कार्रवाई के पीछे कोई षडयंत्र नहीं था।


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed