{"_id":"5c2d5589bdec2256d4376521","slug":"bharti-axa-give-policy-information-on-whatsapp","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्स एप पर भारती एक्सा देगी पॉलिसी की जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
व्हाट्स एप पर भारती एक्सा देगी पॉलिसी की जानकारी
Thu, 03 Jan 2019 05:51 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Thu, 03 Jan 2019 05:51 AM IST
विज्ञापन
bharti Axa
अब जीवन बीमा की पॉलिसी की डिलीवरी व्हाट्स एप पर भी होने लगी है। इस तरह की पहल निजी क्षेत्र की जीवन बीमा कंपनी भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस ने की है। साथ ही कंपनी इस एप के माध्यम से प्रीमियम नवीनीकरण की रसीद भी देगी।
विज्ञापन
भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस के एमडी एवं सीईओ विकास सेठ ने बुधवार को बताया कि भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस पहली कुछ इंश्योरेंस कंपनियों में से एक है, जो अपने ग्राहकों को पॉलिसी कॉन्ट्रैक्ट, रिन्यूअल प्रीमियम रसीद एवं क्लेम इंटीमेशन की सुविधा व्हाट्स एप द्वारा दे रही है। कंपनी ने पॉलिसीधारकों के लिए एक इंस्टैंट व अतिरिक्त ग्राहक सेवा विकल्प भी पेश किया है।
विज्ञापन