राहुल के दावे का भाजपा ने उड़ाया मजाक
- प्रस्ताव वापसी के बाद राहुल ने किया था ट्वीट
- जेटली ने कहा विधेयक देश के हैं,भाजपा के नहीं
- नायडू ने कहा कांग्रेस गरीबों का अहित कर रही है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईपीएफ निकालने पर टैक्स के प्रस्ताव पर सरकार की ओर से यूटर्न लेने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि 'मेरा दबाव काम कर गया। मैंने वैतनिक वर्ग के लोगों के दमन के खिलाफ सरकार को चेतावनी दी थी।'
दरअसल वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जब ईपीएफ निकासी पर टैक्स के प्रस्ताव को हटाने की घोषणा की तुरंत राहुल ने यह प्रतिक्रिया दी। इसके साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी ने राहुल के इस दावे का भी जमकर मजाक उड़ाया जिसमें उन्होंने कहा है कि उनके दबाव की वजह से यह प्रस्ताव वापस लिया गया है। सरकार की इस घोषणा के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि 'आखिर में नौकरी पेशा लोगों की जीत हुई और सरकार को EPF tax वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा! देर आये दुरुस्त आये !'
आखिर में नौकरी पेशा लोगों की जीत हुई और सरकार को EPF tax वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा! देर आये दुरुस्त आये !
— Office of RG (@OfficeOfRG) March 8, 2016
सारे विधेयक देश के हैं
राहुल गांधी के दावे पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अंग्रेजी समाचार चैनल टाइम्स नाउ से कहा कि 'कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए कभी सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा कोई काम नहीं किया। '
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी सभी निर्णयों के लिए श्रेय ले सकते हैं। वो जीएसटी विधेयक के लिए भी श्रेय ले सकते हैं। जेटली ने कहा कि वो विधेयकों को पास करा कर सरकार चलाने में मदद करें और उसका श्रेय ले सकते हैं। सारे विधेयक देश के हैं न कि भाजपा के।
राहुल गांधी के दावे पर संसदीय कार्यमंत्री वैंकैया नायडू ने कहा कि कांग्रेस महत्वपूर्ण विधेयकों को रोक कर गरीबों का अहित कर रही है।