फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharatiya Janata Party leader Chandrakant Patil says ink attack on him was pre-planned

Maharashtra Politics: स्याही कांड को लेकर पाटिल ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- मुझ पर किया गया सुनियोजित हमला

Sun, 11 Dec 2022 09:57 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 11 Dec 2022 09:57 PM IST
सार

भाजपा नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने दावा किया है कि समाज सुधारकों बाबासाहेब आंबेडकर और महात्मा फुले को लेकर दिए गए उनके बयान को कुछ लोगों ने तोड़-मरोड़ कर पेश किया। अब, इस मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी की गई है।

विज्ञापन
Bharatiya Janata Party leader Chandrakant Patil says ink attack on him was pre-planned
भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड शहर में शनिवार को महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत पाटिल पर स्याही फेंकने के बाद खड़ा हुआ विवाद थमता नहीं दिख रहा है। रविवार को उन्होंने आरोप लगाया है कि सुनियोजित हमले के तहत उन पर स्याही फेंकी गई। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि समाज सुधारकों बाबासाहेब आंबेडकर और महात्मा फुले को लेकर दिए गए उनके बयान को कुछ लोगों ने तोड़-मरोड़ कर पेश किया। दूसरी ओर पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी की है। वहीं, इसमें शनिवार को ही तीन अधिकारियों सहित 10 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था। बता दें कि बीआर आंबेडकर और महात्मा ज्योतिबा फुले पर टिप्पणी करने के एक दिन बाद चंद्रकांत पाटिल पर कुछ लोगों ने उनके ऊपर स्याही फेंकी थी।

विज्ञापन


आज क्या बोले भाजपा नेता
महाराष्ट्र के मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता चंद्रकांत पाटिल ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले से तय की गई योजना के मुताबिक उन पर स्याही फेंकी गई। इतना ही नहीं बाबासाहेब भीवराव आंबेडकर और महात्मा ज्योतिबा फुले को लेकर दिए गए उनके बयान के साथ छेड़छाड़ की गई है। कुछ लोगों ने उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया। उन्होंने कहा कि एक पत्रकार ने प्रदर्शनकारियों के साथ मिलकर उन पर हमले की योजना बनाई थी। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि वे इस सुनियोजित हमले के सबूत डीएम को सौंपेंगे। 
विज्ञापन


चंद्रकांत पाटिल ने आगे कहा कि उन्होंने सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम से आग्रह किया था कि घटना के समय उनके साथ ड्यूटी पर मौजूद पुलिसवालों को निलंबित ना किया जाए। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेताओं अजीत पवार और छगन भुजबल पर भी निशाना साधा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रकांत पाटिल ने इस दौरान लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे घटना की जांच के सिलसिले में पुलिस को अपना काम करने दें और ऐसा कुछ ना करें, जिससे कानून व्यवस्था का मुद्दा खड़ा हो। दरअसल, भाजपा ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर दिन में कुछ जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया था। 


फडणवीस ने की थी घटना की निंदा 
मामले में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि ये बहुत ही दुखद घटना है। चंद्रकांत पाटिल ने जो बात कही थी उसका अर्थ समझना चाहिए था। उसका अर्थ ये था कि डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर या कर्मवीर भाउराव पाटिल ने कभी भी सरकार से अनुदान मांगकर संस्थाएं नहीं चलाई। उन्होंने लोगों के शिक्षा की व्यवस्था समाज से पैसा खड़ा कर और दानवीर लोगों को साथ में लेकर किया। मगर उनके शब्दों को पकड़कर इस तरह की घटना करना बहुत गलत बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed